IND vs ENG: ये चीटिंग है जो रूट, अकेले ही बनाए पड़े हो रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड; मैनचेस्टर में भी रच दिया इतिहास
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वह इस मैदान पर 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इतना ही नहीं इंग्लैंड के दो मैदानों पर 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे अंग्रेज बल्लेबाज बने। जो रूट ने टेस्ट करियर की 38वीं सेंचुरी जड़ी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन जो रूट ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह मैनचेस्टर के मैदान पर 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। साथ ही टेस्ट करियर की 38वीं सेंचुरी पूरी की।
मैच के दूसरे दिन वह 11 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। तीसरे दिन जैसे ही उन्होंने अपने स्कोर में 11 और रन जोड़े उन्होंने इतिहास रच दिया। जो रूट ओल्ड ट्रैफर्ड में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट से पहले मैनचेस्टर में दुनिया का कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था।
बने तीसरे नंबर के खिलाड़ी
इसके अलावा लॉर्ड्स में भी 2166 रन बनाने के साथ, वह एलेस्टेयर कुक और ग्राहम गूच (दोनों ने लॉर्ड्स और द ओवल में ऐसा किया था) के बाद दो अलग-अलग मैदानों पर 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे इंग्लैंड बल्लेबाज बन गए हैं।
मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज
- जो रूट - 1071*
- बेन स्टोक्स - 592*
- जॉनी बेयरस्टो - 379
- जोस बटलर - 365
- जैक क्रॉली - 322
- एलिस्टर कुक - 316
बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी
मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़कर रूट टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन
- 15921 - सचिन तेंदुलकर
- 13379* - जो रूट
- 13378 - रिकी पोंटिंग
- 13289 - जैक्स कैलिस
- 13288 - राहुल द्रविड़
भारत के खिलाफ जड़ी 12वीं सेंचुरी
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट की 38वीं सेंचुरी जड़ी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने गए हैं। उन्होंने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली है। वहीं, भारत के खिलाफ 12वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की। उन्होंने स्टीवन स्मिथ (11) को पीछे छोड़ दिया है।
किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक
- 19 - डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड
- 13 - सुनील गावस्कर (भारत) बनाम वेस्टइंडीज
- 12 - जैक हॉब्स (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया
- 12 - स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड
- 12 - जो रूट (इंग्लैंड) बनाम भारत
- 11- स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम भारत
यह भी पढ़ें- Joe Root ने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ाई, मैनचेस्टर में तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड; तेंदुलकर के करीब पहुंचे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।