ICC में फिर चलेगी जय शाह की बादशाहत, निर्विरोध चुने गए चेयरमैन; दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी
जय शाह को निर्विरोध दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन चुना गया है। उन्होंने वैश्विक क्रिकेट के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जय शाह फिर बने आईसीसी चेयरमैन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के जय शाह को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात का एलान किया। बयान में बताया गया है कि जय शाह को निर्विरोध दूसरी बार आईसीसी का चेयरमैन चुना गया है।
जय शाह पहली बार साल 2024 में इस पद पर काबिज हुए थे। अब वह दूसरी बार इसके लिए चुने गए हैं। आईसीसी द्वारा जारी बयान में लिखा गया है, "आईसीसी बोर्ड इस बात का एलान करता है कि जय शाह को बिना किसी विरोध के दोबारा आईसीसी चेयरमैन चुना गया है। इसका प्रस्ताव बाली में हुई बैठक में आईसीसी के निर्देशकों ने रखा था।"
जय शाह ने जताई खुशी
जय शाह पहले बीसीसीआई चेयरमैन थे और यहीं से वह आईसीसी पहुंचे। दोबारा चुने जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। आईसीसी द्वारा जारी बयान में जय शाह के हवाले से लिखा गया है, "आईसीसी बोर्ड ने जो विश्वास मुझमें जताया है मैं उसके लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं हर डायरेक्टर का उनके लगातार मिल रहे समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। आईसीसी का चेयरमैन बनना गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। मैं अपने साथियों के साथ क्रिकेट को पूरे विश्व में ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।"
बैठक में हुए अहम फैसले
बाली में हुई आईसीसी की बैठक में जय शाह को निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने के अलावा कई और अहम फैसले हुए हैं। आईसीसी ने इसी के साथ इस बैठक में साल 2035 तक का कैलेंडर भी तय कर लिया। इसमें भारत को दो बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है। भारत साल 2029 में चैंपियंस ट्रॉफ की मेजबानी करेगा। इसके बाद 2031 में भारत बांग्लादेश के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।