जसप्रीत बुमराह फिट होने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज, टीम इंडिया आखिर क्यों ले रही ऐसा फैसला?
जसप्रीत बुमराह फिट होने के बाद भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वो इंडिया ए के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।
-1792059239605_m.webp)
जसप्रीत बुमराह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह फिट होने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रह सकते हैं। टीम प्रबंधन चाहता है कि बुमराह टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहें। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बुमराह पूरी तरह फिट हैं। मगर टीम मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह वेलिंगटन टेस्ट से पहले इंडिया ए का तीसरा मैच खेलकर अपना वर्कलोड बढ़ाएं।
इंडिया ए के मैच की शुरुआत 6 नवंबर से होगी। बुमराह ने अहमदाबाद में पहले ही लाल गेंद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। न्यूजीलैंड जाने से पहले वो एक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे।
आखिरी बार पिछले साल खेले थे टेस्ट
बुमराह ने भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में पिछले साल खेले थे। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट से वो घुटने की चोट की वजह से बाहर हो गए थे।
भारतीय टीम प्रबंधन की नजर अब बुमराह को न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए फिट रखने पर है, क्योंकि भारत के नजरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए सभी मैच महत्वपूर्ण है। ऐसे में बुमराह जैसे गेंदबाज के टीम में होने से गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी।
टेस्ट-वनडे से पहले होगी टी20 सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे से पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 22 अक्तूबर से होगी। नहीं आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा।
इसके बाद 4 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि आखिरी एकदिवसीय मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में, वहीं दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से क्रिसचर्च में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
पहला टी20 - 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
दूसरा टी20 - 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
तीसरा टी20 - 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
चौथा टी20 - 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
पांचवां टी20 - 1 नवंबर, हैमिल्टन
वनडे सीरीज 2026
पहला वनडे - 4 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा वनडे - 7 नवंबर, वेलिंगटन
तीसरा वनडे - 10 नवंबर, हैमिल्टन
चौथा वनडे - 13 नवंबर, माउंट माउनगानुई
पांचवां वनडे - 15 नवंबर, माउंट माउनगानुई
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट - 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026, क्राइस्टचर्च
यह भी पढ़ें- भारत के लिए खेला, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को बनाया शिकार; क्रिकेट से अचानक हो गया गायब! अब है सुपरस्टार
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के निशाने पर विश्व रिकॉर्ड, जिंबाब्वे सीरीज में करेंगी वो कारनामा जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ
