विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेम्स एंडरसन क्रिकेट के सभी प्रारुपों से लेंगे संन्यास, 26 साल के लिजेंडरी करियर पर लगेगा ब्रेक!

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:28 AM (IST)

जेम्स एंडरसन के 26 साल के प्रोफेशनल करियर पर ब्रेक लग सकता है। एंडरसन को लैंकाशायर ने नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया, जिसकी वजह से वो संन्यास ले सकते हैं।

जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन जल्द ही 26 साल के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर को अलविदा कह सकते हैं। एंडरसन को लैंकाशायर ने 2026 सीजन खत्म होने के बाद नए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया, जिसके बाद एंडरसन संन्यास का फैसला कर सकते हैं।

इंग्लिश मीडिया के मुताबिक पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद लैंकाशायर एक नई टीम तैयार करने को देख रही है। इसी वजह से उन्होंने रिचर्ड केन्योन को चीफ एग्जीक्यूटिव और पॉल फारब्रेस को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में नियुक्ति की।

इस दौरान नए मैनेजमेंट 44 साल के एंडरसन को नए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं करने का फैसला लिया, जबकि एंडरसन का प्रदर्शन काउंटी चैंपियनशिप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्होंने 11 मैचों में महज 17.68 के औसत से 50 विकेट झटके थे।

एंडरसन लेंगे संन्यास

रिपोर्ट में बताया गया है कि एंडरसन खेलने के कहीं और विकल्प की तलाश नहीं करेंगे और 26 साल के करियर पर विराम लगा देंगे। एंडरसन पहले ही साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

इसी के साथ एंडरसन के लिजेंडरी करियर पर ब्रेक लग सकता है। उन्होंने 2002 में लैंकाशायर के लिए डेब्यू करने के बाद कुल 315 फर्स्ट-क्लास मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 1193 विकेट लिए, जिसमें इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट भी शामिल है।

इसके अलावा, एंडरसन ने साल 2000 में पहली बार लैंकाशायर के लिए लिस्ट ए मैच खेला था। इस दौरान उन्होंने 358 विकेट लिए, जिसमें इंग्लैंड के लिए 269 वनडे विकेट शामिल हैं। वहीं, उन्होंने इंग्लैंड के लिए 19 टी20 मुकाबलों में 18 विकेट झटके।

गौरतलब है कि एंडरसन इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में विश्व में कोई भी तेज गेंदबाज टेस्ट विकेट लेने के मामले में एंडरसन से आगे नहीं है।

अब देखने वाली बात होगी कि एंडरसन क्या फैसला लेते हैं। अगर वो संन्साय लेते हैं तो, कमेंटरी या फिर किसी टीम की कोचिंग की भूमिका निभाते हुए भी दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जब कोच जॉन राइट ने पकड़ा वीरेंद्र सहवाग का कॉलर, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जमकर हुआ था बवाल

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: मैच से पहले ही गर्म हुआ माहौल, वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर और सैंटनर के बीच तीखी बहस