विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRE vs ENG: इंग्लैंड को हराने के लिए आयरलैंड ने चला बड़ा दांव, कनाडा के खिलाड़ी को दी टी20 टीम में जगह

Published: Mon, 08 Sep 2025 09:31 PM (GMT+05:30)

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ...और पढ़ें

पॉल स्टार्लिंग की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी आयरलैंड
पॉल स्टार्लिंग की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी आयरलैंड

HighLights

  1. आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होगी तीन मैचों की टी20 सीरीज
  2. सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया टीम का एलान
  3. पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की मेजबानी कर रहा है आयरलैंड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम में एक युवा खिलाड़ी को जगह दी है जो पहली बार टीम में आया है।

ये पहली बार है जब आयरलैंड की टीम टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। 14 सदस्यीय टीम की कमान सीनियर खिलाड़ी पॉल स्टार्लिंग के कंधों पर है। हालांकि टीम में से कुछ बड़े नाम गायब हैं। तीन मैचों की सीरीज के ये सभी मैच मलाहिदे में खेले जाएंगे। ये सीरीज आयरलैंड के लिए अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काफी अहम है।

कनाडा के खिलाड़ी को दी टीम में जगह

सीरीज के लिए आयरलैंड ने बेन कालिट्ज को टीम में जगह मिली है। वह पहली बार टीम में आए हैं। बेन वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में कनाडा का प्रतिनिधित्व किया है। इसके बाद वह आयरलैंड वोल्वस के साथ अप्रैल 2025 में यूएई के दौरे पर गए थे। वहीं मार्क एडेर, जॉश लिटिल और फिन हैंड को टीम में जगह नहीं मिली है।

आयरलैंड के चीफ सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा है कि, "इंग्लैंड के खिलाफ हर एक मैच एक खास मौका होता है। लेकिन इस सीरीज के अलग मायने हैं क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में छह महीनों से कम का समय बचा है।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ ये मैच हमें अपने आप को एक बेहतरीन टीम के सामने वर्ल्ड कप से पहले अपने आप को परखने का मौका देते हैं।"

इंग्लैंड सीरीज के खिलाफ आयरलैंड की टीम:-

पॉल स्टार्लिंग (कप्तान), रॉस एडेर, बेन कालिट्ज, कुर्टिस कैम्फर, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम हूमे, मैथ्यू हमफ्रेस, बैरी मैक्कार्थी, जॉर्डन नील, हेरी टेक्टर, लॉर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग