Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL सचमुच बना इंडिया का त्‍योहार; इस साल Google पर सबसे ज्यादा बार किया गया Search; T20 WC की भी रही दीवानगी

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 04:50 PM (IST)

    गूगल ने बताया कि इस साल (2024) में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली भारतीय एथलीट विनेश फोगाट रहीं। इसके अलावा कुछ ऐसे 10 टॉपिक्स के नाम सामने आए हैं जिन्हें भारत के लोगों ने खूब सर्च किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे और पेरिस ओलंपिक्स 2024 भी शामिल है लेकिन पहले दो स्थानों पर खेल के दो टॉपिक्स रहे।

    Hero Image
    Most Search 2024: गूगल ने बताया, इस साल भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा IPL को किया सर्च

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Most Search Topics in Year 2024: कहते है कि हर साल आपको कुछ नया सिखाकर जाता है। ऐसा ही साल 2024 में देखने को मिला, जहां कई अलग-अलग हस्तियों ने अपना नाम कमाया। फिर अगर बात करें खेल की तो आईपीएल का खूब बोलबाला रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने 10 ऐसे टॉपिक्स बताए, जो इस साल खूब सर्च किए गए। इन 10 टॉपिक्स में से खेल के दो टॉपिक्स टॉप पर रहे। पहला आईपीएल और दूसरा टी20 विश्व कप 2024, जिनकी दीवानगी देखकर ये समझ आ गया है कि लोगों को क्रिकेट से हमारे देश में कितना प्यार हैं।

    Most Searched Topics 2024: गूगल ने बताया, इस साल भारत के लोगों ने सबसे ज्यादा IPL को किया सर्च

    दरअसल, गूगल ने बताया कि इस साल (2024) में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली भारतीय एथलीट विनेश फोगाट रहीं। इसके अलावा कुछ ऐसे 10 टॉपिक्स के नाम सामने आए हैं, जिन्हें भारत के लोगों ने खूब सर्च किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे और पेरिस ओलंपिक्स 2024 भी शामिल है, लेकिन पहले दो स्थानों पर खेल के दो टॉपिक्स रहे।

    साल 2024 में आईपीएल (IPL 2024) को भारतीय लोगों ने खूब सर्च किया। आईपीएल का 17वां सीजन बेहद ही रोमांच से भरपूर रहा, जिसके फाइनल मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 के टॉप सर्च में रहीं भारत की ये 5 जगहें, आप भी बना सकते हैं यहां घूमने का प्लान

    इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद से ये टॉपिक खूब चर्चा में है। इस बार मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने खूब महफिल लूटी, क्योंकि उन्हें 27 और 26.75 करोड़ रुपये क्रमश: में खरीदा गया।

    आईपीएल के अलावा 2024 में भारत के लोगों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किया गया टी20 वर्ल्ड कप 2024 , जिसमें भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात देकर खिताब जीता।

    यह भी पढ़ें: धोनी-कोहली नहीं... 2024 में इस भारतीय क्रिकेटर को किया गया सबसे ज्‍यादा सर्च, टॉप पर इमान खलीफा

    अगर बात करें गूगल द्वारा जारी की गई टॉप-10 टॉपिक्स की लिस्ट की तो इसमें पहले स्थान पर IPL, दूसरे पर टी20 वर्ल्ड कप 2024, पांचवें नंबर पर पेरिस ओलंपिक्स 2024, 9वें नंबर पर प्रो कबड्डी लीग और 10वें नंबर पर ISL (फुटबॉल) है।

    कौन से नंबर पर रहा गूगल सर्च कब शुरू हुआ टूर्नामेंट  कब खेला गया फाइनल मैच कौन जीता टूर्नामेंट
    पहले स्थान पर रहा IPL 22 मार्च 2024 26 मई 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स (8 विकेट से SRH के खिलाफ)
    दूसरे स्थान पर रहा T20 World Cup 2024 2 जून 2024 29 जून 2024 भारत ने  साउथ अफ्रीका को हराकर जीता खिताब
    पांचवें स्थान पर रहा Paris Olympics 2024 26 जूलाई 2024 11 अगस्त 2024 (भारत का अभियान खत्म) भारतीय एथलीट्स ने 6 मेडल जीते, जिसमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर रहा
    9वें स्थान पर रहा Pro Kabaddi League 18 अक्टूबर 2024 29 दिसंबर 2024 -
    दसवें स्थान पर रहा ISL  21 सितंबर 2023 4 मई 2024 मुंबई सिटी FC (3-1 से मोहन बागान के खिलाफ जीत)