विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेन स्टोक्स की चार साल बाद वापसी, आर्यवीर सहवाग भी चढ़ाएंगे पारा; IPL 2027 नीलामी का रोमांच बढ़ा

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:37 AM (GMT+05:30)

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। वो चार साल बाद आईपीएल में खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं आर्यवीर सहवाग भी आईपीएल का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।

बेन स्टोक्स और आर्यवीर सहवाग दिखेंगे ऑक्शन में

बेन स्टोक्स और आर्यवीर सहवाग दिखेंगे ऑक्शन में

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया है। वो चार साल बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में वापसी कर सकते हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं।

16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा है।

2023 के बाद वापसी की राह पर स्टोक्स

स्टोक्स आईपीएल में चार टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने साल 2017 में राइजिंग सुपर जायंट्स के लिए खेला था। वहीं 2018-21 तक वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जबकि साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

स्टोक्स पांच सीजन में 935 रन बना चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं। स्टोक्स पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। उनके पीछे वो फ्रैंचाइजी भाग सकती है, जिन्हें एक कप्तान की तलाश है। स्टोक्स के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव है।

आर्यवीर सहवाग भी बनेंगे आईपीएल का हिस्सा

आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सहवाग ने भी अपना नाम मिनी-ऑक्शन में डाला है।

इसके अलावा, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा भी ऑक्शन का हिस्सा रहेंगे। वहीं राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने ऑक्शन में रजिस्टर नहीं किया है।

1220 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2027 के मिनी-ऑक्शन में कुल 1220 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें से 939 भारतीय, वहीं 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 टीमों को मिलाकर सिर्फ 66 स्लॉट बची हैं, जिसमें से 25 विदेशी प्लेयर्स की हैं।

खिलाड़ियों की लिस्ट में 184 कैप्ड भारतीय प्लेयर्स, 170 कैप्ट इंटरनेशनल खिलाड़ी, एसोसिएट देशों से 42 प्लेयर्स, पिछले सीजन के 127 अनकैप्ड भारतीय, जबकि 628 अनकैप्ड इंडियंस और 60 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं।

कैप्ड इंडियंस में आकाश दीप, आवेश खान, दीपक चहर, दीपक हुड्डा, जयदेव उनादकट, करूण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सारांश जैन, शिवम मावी, तुषार देशपांडे, उमेश यादव और उमरान मलिक हैं।

ऑक्शन रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल्स

टोटल खिलाड़ी- 1220

कैप्ड भारतीय- 184

कैप्ड इंटरनेशनल- 170

एसोसिएट नेशन- 42

अनकैप्ड भारतीय, जो पिछले सीजन का हिस्सा थे- 127

अनकैप्ड भारतीय- 798

अनकैप्ड इंटरनेशनल- 69

यह भी पढ़ें- SA vs BAN: एकरमैन-मुल्डर ने ठोके शतक, साउथ अफ्रीका ने हासिल की विशालकाय लीड; बांग्लादेश पर मंडरा रहा पारी की हार का खतरा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में भी होंगे वेलिंग्टन जैसे हालात, WTC फाइनल के लिए भारत की राह होगी मुश्किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।