IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, गोवा में सजेगा खिलाड़ियों का मेला
आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान हो गया है। ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा।
-1792248479223_m.webp)
आईपीएल 2027 ऑक्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान हो गया है। ऑक्शन का आयोजन गोवा के एक फाइव-स्टार होटल में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की लॉजिस्टिक्स टीम ने व्हाट्सएप्प के जरिए ये सभी टीम को जानकारी दी है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक टीम के मालिकों और मुख्य कार्यकाली अधिकारियों को अब तक आधिकारिक तौर पर कोई इ-मेल नहीं भेजा है।
गोवा में लगेगा खिलाड़ियों को मेला
बीसीसीआई ने एक व्हाट्सएप्प नोट के जरिए ऑक्शन की सूचना आईपीएल टीमों को दी है। नोट में लिखा था, 'आईपीएल 2026 प्लेयर ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को आईटीसी ग्रैंड गोवा में और ऑक्शन ब्रीफिंग 15 दिसंबर को होगा।'
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मैसेज मिलने की पुष्टी कई टीमों ने कर दी है। बीसीसीआई ने इस दौरान सभी टीमों से डिटेल मांगा है कि फ्रैंचाइजी के कितने लोग ऑक्शन में जाएंगे।
बीसीसीआई के मैसज का मकसद सिर्फ गोवा जाने और वहां ठहरने की व्यवस्था को आसान बनाना है। बाद में तारीखें बदलेंगी या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है। हालांकि, जल्द ही आईपीएल मालिकों और सीईओ को इस बारे में आधिकारिक जानकारी भेज दी जाएगी।
इन टीमों का बदला हेड कोच
आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने कोच बदल दिया है। सीएसके की जिम्मेदारी जहीर खान को सौंपी गई है। वहीं, दिल्ली ने सौरव गांगुली को हेड कोच बनाया है।
इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को हेड कोच के पद से हटा दिया है। कुछ ही समय में मुंबई भी नए हेड कोच का एलान कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Ind vs WI 5th T20 Live Score: फैंस के लिए खुशखबरी! बेंगलुरु में बारिश रुकी; जल्द शुरू हो सकता है मुकाबला
यह भी पढ़ें- जैक फ्रेजर मैक्गर्क का कत्लेआम, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
