विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ind vs WI 5th T20 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू-अभिषेक आए ओपनिंग; 9 ओवर का मुकाबला

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 09:18 PM (IST)

Ind vs WI 5th T20 LIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुका है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 5Th T20 Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस समय सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

भारत ने सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया था। उसने वेस्टइंडीज को आठ विकेटों से पटखनी दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी करते हुए छह विकेटों से दूसरा मुकाबला अपने नाम किया था।

भारत ने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। हालांकि, वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में जवाबी हमला किया और भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज एक बार फिर बराबरी पर लाकर खड़ी कर दी।

भारत और वेस्टइंडीज की नजर अब बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर घर में सीरीज गंवाने का दबाव होगा, जबकि वेस्टइंडीज इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेगा।