IPL 2025 Auction Live Streaming: किस शहर में होगी आईपीएल की नीलामी? जानें टीवी-मोबाइल पर फ्री में कैसे देख पाएंगे
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 574 प्लेयर्स को शॉर्ट लिस्ट किया था। बाद में जोफ्रा आर्चर भी ऑक्शन से जुड़ गए। IPL 2025 से पहले 2 दिन तक मेगा ऑक्शन होगा। इस दौरान 575 प्लेयर्स के भाग्य का फैसला होगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन करीब है। इस नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से बीसीसीआई ने 574 प्लेयर्स को शॉर्ट लिस्ट किया था। बाद में जोफ्रा आर्चर भी ऑक्शन से जुड़ गए है। IPL 2025 से पहले 2 दिन तक मेगा ऑक्शन होगा। इस दौरान 575 प्लेयर्स के भाग्य का फैसला होगा।
46 प्लेयर को किया था रिटेन
सभी 10 फ्रेंचाइजी 2 दिन में अच्छी खरीदारी करना चाहेंगी। ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने 46 प्लेयर को रिटेन किया था। ऐसे में ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 204 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें से 70 विदेश प्लेयर भी हैं।
ऑक्शन में 367 भारतीय और 208 विदेशी प्लेयर नजर आने वाले हैं। साथ ही तीन एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी इसका हिस्सा होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेगा ऑक्शन कब और कहा होगा। फैंस नीलामी को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
🚨 NEWS 🚨
TATA IPL 2025 Player Auction List Announced!
All the Details 🔽 #TATAIPLhttps://t.co/QcyvCnE0JM
— IndianPremierLeague (@IPL) November 15, 2024
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन कब होगा?
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा। यह ऑक्शन दिन तक चलेगा।
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन कहां होगा?
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन साउदी अरब के जेद्दा में होगा। यह दूसरी बार है जब आईपीएल की नीलामी देश से बाहर होगी। इससे पहले पिछले साल दुबई में ऑक्शन हुआ था।
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
IPL 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
IPL 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
IPL 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
IPL 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर फ्री में देख सकते हैं। ऑक्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट और सभी महत्वपूर्ण खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी।
मल्लिका सागर की वापसी
मल्लिका सागर को आईपीएल 2025 में नीलामी आयोजित करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने आईपीएल 2024 में ऑक्शनर ह्यू एडमीडेस की जगह ली थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: KKR की नजर खिताब बरकरार रखने पर, ऑक्शन में ही कर लेगी जीत की तैयारी; इन प्लेयर्स को कर सकती रिटेन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।