Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB Full Squad IPL 2024: इस विदेशी प्लेयर पर RCB ने दिल खोलकर लुटाया पैसा, नीलामी के बाद अब ऐसी है आरसीबी की पूरी टीम

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 07:30 AM (IST)

    RCB Full Squad IPL 2024 आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन आज दुबई में किया गया जिसमें कई प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया ...और पढ़ें

    Hero Image
    IPL 2024 Auction के बाद यहां देखिए RCB की फाइनल स्क्वॉड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB Full Squad IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन आज दुबई में किया गया, जिसमें कई प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने नीलामी से पहले कुल 17 प्लेयर्स को रिटेन किया था, जबकि 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इसके बाद आरसीबी ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में 6 प्लेयर्स (अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम करन, सौरव चौहान, स्वप्रिल सिंह को शामिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB ने IPL 2024 ऑक्शन से पहले इन 11 खिलाड़ियों को किया था रिलीज

    आरसीबी (RCB Full List) ने IPL 2024 नीलामी से पहले हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, वेन पार्नेल, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल और केदार जाधव को रिलीज किया था।

    IPL 2024 Auction के बाद यहां देखिए RCB की फाइनल स्क्वॉड

    फाफ डू प्‍लेसी, विराट कोहली, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मोहम्‍मद सिराज, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वीशाक, अनुज रावत, विल जैक्‍स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, अकाशदीप, रीस टॉपली, हिमांशू शर्मा, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम करन, सौरव चौहान, स्वप्रिल सिंह और रंजन कुमार।

    यह भी पढ़ें: CSK Full Squad IPL 2024: MS Dhoni की टीम में Shardul Thakur समेत 6 प्लेयर्स की एंट्री, देखिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वॉड

    RCB ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में अल्जारी जोसेफ पर लुटाए पैसे

    आरसीबी ने इस साल ऑक्शन में पैट कमिंस को सबसे पहले खरीदने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही। बोली तेजी से बढ़ता देख आरसीबी ने खुद को किनारे कर लिया। इसके बाद विदेशी प्लेयर अल्जारी जोसेफ पर आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। इससे पहले अल्जारी गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे।

    आरसीबी ने इसके अलावा यश दयाल को पांच करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा, जो पिछले सीजन गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लॉकी फर्ग्यूसन पर आरसीबी ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाई। टीम ने टॉम करन, सौरव चौहान और स्वपनिल सिंह को अपने साथ जोड़ा।

    RCB ने आईपीएल 2024 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया था

    बता दें कि आरसीबी ने रिटेंशन से पहले स्टार ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को सनराइजर्स हैदराबाद में ट्रेड किया और मयंक डागर को अपने खेमे में जोड़ा था।आरसीबी ने आईपीएल 2023 के बाद अपने कोचिंग स्‍टाफ में काफी बदलाव किए।

    आईपीएल 2023 में आरसीबी की टीम छठे स्‍थान पर रही थी। हेड कोच संजय बांगड़ और क्रिकेट निदेशक माइक हेसन को अपनी जिम्‍मेदारी से मुक्‍त किया गया, जबकि एंडी फ्लावर और मो बाबट को नियुक्‍त किया गया था।