Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Capitals Full Squad IPL 2024: दिल्ली से जुड़े झारखंड के नए 'धोनी', नीलामी के बाद पंत की टीम हुई मजबूत

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 08:00 AM (IST)

    DC Full Squad IPL 2024 आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई के कोका कोलाएरिना में हुआ। आईपीएल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 प्लेयर्स पर बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था जबकि ऋषभ पंत को रिटेन किया गया। आईपीएल के अगले सीजन में ऋषभ पंत वापसी करेंगे।

    Hero Image
    IPL 2024 नीलामी के बाद Delhi Capitals की पूरी टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC Full Squad, IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई के कोका कोलाएरिना में हुआ। आईपीएल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 प्लेयर्स पर बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने झारखंड के नए धोनी (कुमार कुषाग्रा) पर 7.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके अलावा हैरी ब्रूक तो 4 करोड़ रुपये में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जबकि ऋषभ पंत को रिटेन किया गया। आईपीएल के अगले सीजन में ऋषभ पंत वापसी करेंगे।

    IPL 2024 नीलामी के बाद Delhi Capitals की पूरी टीम

    ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पेटल, ललित यादव, मिचेल मार्श, यश ढुल, प्रवीण दुबे, विकी ओस्वल, एनरिक नॉर्चे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुषाग्रा, रसिक डार, रिकी बुई, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिकारा, झाय रिचर्डसन।

    Delhi Capitals ने IPL 2024 Auction से पहले इन प्लेयर्स को किया था रिलीज

    राइली रूसी, चेतन सकारिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।

    यह भी पढ़ें:RR Full Squad IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने इस अनजान पर खर्च किए 5.8 करोड़ रुपये, संजू सैमसन की टीम में हुई इन प्लेयर्स की एंट्री

    Delhi Capitals ने कुमार कुषाग्रा को 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा

    बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने कुमार कुषाग्रा को 36 गुना ज्यादा कीमत देकर उन्हें मालामाल कर दिया। घरेलू स्तर पर कुमार कुषाग्रा ने कई बार खुद को साबित किया और वह धोनी की तरह विकेटकीपिंग करते हैं, जो अंत के ओवर्स में मैच को पलटने का दमखम रखते हैं। ऐसे में दिल्ली टीम में एक अच्छे मैच फिनिशर की जरूरत थी, जो कुमार पूरा करते हुए नजर आ सकते हैं।

    Delhi Capitals के लिए आईपीएल का पिछला सीजन रहा खराब

    आईपीएल 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स 9वें पायदान पर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम बिना अपने नियिमत कप्तान ऋषभ पंत के टूर्नामेंट में उतरी थी और वह जबरदस्त परफॉर्म नहीं कर पाई थी। हालांकि, पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर से रिटेन कर लिया हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स कमबैक करती हुई नजर आ सकती है।