Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2022: इस बार गुजराती में भी होगी आइपीएल की कमेंट्री, इस पूर्व विकेटकीपर को मिली जिम्मेदारी

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Wed, 16 Mar 2022 09:06 PM (IST)

    इस बार गुजरात की टीम भी पहली बार शामिल हुई है तो उनके क्षेत्रीय लोगों को जोड़ने के लिए पहली बार गुजराती भाषा में कमेंट्री होगी। इसके अलावा इस बार आइपीएल महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में होगा तो इसे देखते हुए मराठी भाषा में भी कमेंट्री होगी।

    Hero Image
    रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आइपीएल के 15वें सत्र में दो नई भाषाओं में भी कमेंट्री होगी और इस बार प्रसारक डिज्नी स्टार नई चीजें लेकर आ रहा है। इस बार गुजरात की टीम भी पहली बार शामिल हुई है तो उनके क्षेत्रीय लोगों को जोड़ने के लिए पहली बार गुजराती भाषा में कमेंट्री होगी। इसके अलावा इस बार आइपीएल महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में होगा तो इसे देखते हुए मराठी भाषा में भी कमेंट्री होगी। डिज्नी स्टार के मुखिया (खेल) संजोग गुप्ता ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजोग गुप्ता ने बताया कि हम सब यह दिखाना चाहते हैं कि यह आइपीएल पिछले 14 आइपीएल से कैसे अलग है और इसमें क्या नयापन है। इस बार शनिवार और रविवार को आइपीएल में बांग्ला और मलयालम में कमेंट्री होगी। इसके अलावा हम पूरे टूर्नामेंट की मराठी भाषा में भी कमेंट्री कराएंगे। पूरा आइपीएल महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई में हो रहा है। भारत में जितना क्रिकेट महाराष्ट्र देखता है उतना कोई और राज्य नहीं देखता। बाजार और इस बार के आइपीएल के हिसाब से भी 74 मैच मराठी भाषा में दिखाए जाएंगे। उसके अलावा गुजरात की टीम नई आई है तो हम पहली बार गुजराती कमेंट्री भी कर रहे हैं।

    सप्ताहंत पर गुजरात के सभी मैच और प्लेआफ गुजराती भाषा में होंगे। साथ ही जो लोग हिंदी कमेंट्री सुन रहे होंगे तो उनके पास हिंदी से गुजराती भाषा में जाने का अवसर रहेगा। जब संजोग से पूछा गया कि क्या इस बार कमेंट्री की टीम में नए सदस्य भी जुड़े हैं तो उन्होंने बताया कि जब भी हम नई भाषा में कमेंट्री करते हैं तो उसमें नए कमेंटेटर आते ही हैं।

    मराठी में संदीप पाटिल, विनोद कांबली, अमेाल मजूमदार होंगे। गुजराती कमेंट्री के लिए नयन मोंगिया, इरफान पठान, किरण मोरे और गुजरात के लोकप्रिय रोडियो जाकी को भी जोड़ा है। हिंदी कमेंट्री में हरभजन, पीयूष चावला, मुहम्मद कैफ भी होंगे। ये सभी आइपीएल से किसी ना किसी रूप से जुड़े रहे हैं। उत्तर प्रदेश की टीम इस बार है तो हम चाहते थे कि वहां के खिलाड़ी भी कमेंट्री में रहें।