विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 2nd Odi Playing 11: नीतिश का कटेगा पत्‍ता, सिराज की होगी एंट्री! भारत की दूसरे वनडे के लिए संभावित प्‍लेइंग 11

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:05 AM (IST)

भारतीय टीम गुवाहाटी में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। देखना दिलचस्‍प होगा कि भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में ...और पढ़ें

नीतिश कुमार रेड्डी

नीतिश कुमार रेड्डी

HighLights

  1. भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा दूसरा वनडे

  2. भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी

  3. भारतीय टीम अपनी प्‍लेइंग 11 में कर सकती है अहम बदलाव

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम बुधवार को गुवाहाटी में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने उतरेगी, तो उसका इरादा सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का होगा। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारत ने तिरुअनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

वेस्‍टइंडीज ने तिरुअंनतपुरम में पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। जवाब में भारत ने विराट कोहली (139*) और शुभमन गिल (110) के शतकों के दम पर 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हास‍िल किया। ऐसे में बारसपारा स्‍टेडियम में भारतीय टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करेगी, यह देखने वाली बात होगी।

गिल पहले ही दे चुके हैं संकेत

भारतीय टीम के कप्‍तान शुभमन गिल ने पहले वनडे में ही संकेत दे दिया कि वो अपनी टीम में बल्‍लेबाजी में गहराई चाहते हैं। वो नंबर-8 के बल्‍लेबाज की तलाश में हैं, जो उपयोगी योगदान दे सके। ऐसे में भारतीय ऑलराउंडर्स की जिम्‍मेदारी बढ़ जाती है। नमन धीर ने पहले वनडे में पांच ओवर डाले और 33 रन दिए।

हालांकि, उन्‍हें बल्‍लेबाजी का मौका नहीं मिला तो धीर को बाहर बैठाना मुश्किल है। भारत ने पहले वनडे में छह गेंदबाजों का उपयोग किया, जिसमें नीतिश कुमार रेड्डी सबसे महंगे रहे। उन्‍होंने पांच ओवर में 45 रन खर्च किए। रेड्डी को नई गेंद थमाई गई, लेकिन वो इसका लाभ नहीं उठा सके और 18 रन खर्च कर दिए।

रेड्डी का कटेगा पत्‍ता

नीतिश कुमार रेड्डी को दूसरे वनडे में मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। हां, चूकि भारत का तेज गेंदबाजी विभाग पहले वनडे में सफल नजर नहीं आया तो मोहम्‍मद सिराज की वापसी संभव है। ऐसे में देखना होगा कि उनकी जगह किसका पत्‍ता कटेगा। भारत सीरीज जीतना चाहता है तो विशेषज्ञ गेंदबाज के टीम में होने से मजबूती मिलेगी।

भारत ने पहले वनडे में दमदार प्रदर्शन किया। ऐसे में किसी प्रकार के बदलाव होने की उम्‍मीद कम है। मगर नीतिश कुमार रेड्डी या नमन धीर में से किसी को बाहर बैठना पड़ सकता है ताकि सिराज की प्‍लेइंग 11 में जगह बने।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नमन धीर, मोहम्‍मद सिराज, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI: 'रोहित-विराट' के रिकॉर्ड के दम पर सीरीज जीतने उतरेगा भारत, गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: 'रोहित-कोहली' से फिर धमाके की उम्‍मीद, फ्री में ऐसे उठाएं दूसरे वनडे का लुत्‍फ

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्‍टइंडीज को लगा करारा झटका, पहले वनडे में शतक जमाने वाले जस्टिन ग्रीव्‍स दूसरे मैच से हुए बाहर