विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI 2nd ODI: 'रोहित-विराट' के रिकॉर्ड के दम पर सीरीज जीतने उतरेगा भारत, गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:08 PM (IST)

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच बुधवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी में खेला जाएगा। शुभमन गिल ...और पढ़ें

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा वनडे

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा वनडे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, गुवाहाटी। बल्लेबाजी में भारत की ताकत निर्विवाद है, लेकिन वेस्टइंडीज के विरुद्ध बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे से पहले तेज गेंदबाजी संयोजन ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। तिरुअनंतपुरम में पहला मुकाबला आठ विकेट से जीतने के बाद भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसकी नजर अजेय बढ़त पर होगी।

विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारत ने 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से पहले हासिल कर लिया था।

तेज गेंदबाजी बनी चिंता

जसप्रीत बुमराह एशियाई खेलों की ड्यूटी पर हैं और हार्दिक पांड्या को अभी फिटनेस मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में भारत ने अनुभवी मोहम्मद सिराज को बाहर रखकर नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद सौंपी। हालांकि यह प्रयोग पहले मैच में सफल नहीं रहा।

बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट से लौटे रेड्डी लय और सटीकता के लिए जूझते दिखे। उन्होंने नोबॉल की, जरूरत से ज्यादा फुल गेंदें डालीं और लेग साइड पर भी भटके। उनका एक ओवर सात गेंदों का हुआ, जिसमें 18 रन खर्च हुए।

नबी को मिलेगा डेब्‍यू का मौका?

वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने इसका फायदा उठाकर 108 गेंदों में 101 रन की पहला वनडे शतक जड़ा। अब सवाल है कि भारत रेड्डी को गेंदबाजी में और मौके देगा या सिराज को वापस लाएगा। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल रेड्डी को भविष्य के ऑलराउंडर के तौर पर विकसित करने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि उनमें इस भूमिका के लिए पूरी क्षमता है।

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी मौका दिया जा सकता है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल रहे नबी अब तक अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बल्लेबाजी आलराउंडर नमन धीर ने पहले मैच में पदार्पण किया और पांच ओवर में 33 रन दिए।

कोहली पर फिर निगाहें

भारत के लिए सबसे बड़ी राहत उसका शीर्ष क्रम है। कोहली के शानदार फॉर्म के साथ गिल ने भी शतक लगाया। कोहली का मौजूदा प्रदर्शन 2027 विश्व कप की तैयारियों के बीच टीम के लिए महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। उसे सीरीज में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।

वेस्‍टइंडीज को दिखाना होगा दम

शाई होप की टीम को फील्डिंग में भी सुधार करना होगा, क्योंकि पहले वनडे में कई मौके गंवाए गए थे। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2002 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी। इसके अलावा टीम को अगले साल फरवरी में विश्व कप क्वालीफायर खेलना है, इसलिए यह दौरा उसके लिए टीम संयोजन और आत्मविश्वास तैयार करने का अहम मौका है।

टीमें

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रूय, जान कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लावेस, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शेरफान रदरफोर्ड, जेडन सील्स।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: 'रोहित-कोहली' से फिर धमाके की उम्‍मीद, फ्री में ऐसे उठाएं दूसरे वनडे का लुत्‍फ

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के साथ अपने रिश्‍ते पर आखिरकार रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्‍पी, बोले - 'इस कारण से अब बातचीत कम हो गई'