IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: 'रोहित-कोहली' से फिर धमाके की उम्मीद, फ्री में ऐसे उठाएं दूसरे वनडे का लुत्फ
India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को गुवाहाटी में तीन मैचों की सीरीज का ...और पढ़ें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे
HighLights
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा दूसरा वनडे
भारतीय टीम की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी
वेस्टइंडीज सीरीज में बराबरी करने के लिए लगाएगा जोर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को गुवाहाटी के बारसपरा स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। यह मुकाबला डे/नाइट होगा। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की कोशिश वनडे सीरीज अपने नाम करने की होगी।
वहीं, शाई होप की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम सीरीज बराबर करने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आएगी। याद दिला दें कि तिरुअनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 8 विकेट से जीता था। भारत की तरफ से विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जमाए थे। रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हुए थे।
भारतीय फैंस को रोहित और कोहली से काफी उम्मीदें हैं और दोनों के निशाने पर कई रिकॉर्ड्स भी हैं। फैंस उम्मीद करेंगे कि अपने चहेते स्टार्स को बड़ी पारी खेलते हुए देखें।
चलिए आपको बताते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
IND vs WI 2nd Odi Live Streaming details:
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे कब और कहां होगा?
भारत और वेस्टइंडीज दूसरा वनडे रविवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपरा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच टीवी-मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर आखिरकार रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'इस कारण से अब बातचीत कम हो गई'
यह भी पढ़ें- India vs West Indies Highlights: गिल का शतक और विराट का महारिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत की विजयी शुरुआत
