विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs West Indies Highlights: गिल का शतक और विराट का महारिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत की विजयी शुरुआत

Published: Sun, 27 Sep 2026 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2026 09:56 PM (IST)

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच रविवार को पहला वनडे मुकाबला खेला गया।

News Article Hero Image

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच रविवार से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हुआ। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वेस्‍टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। 

296 रन के टारगेट को भारत ने 41.4 ओवर में चेज कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीता। विराट कोहली 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 9 छक्‍के ठोके। कप्‍तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया।