विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज को लगा करारा झटका, पहले वनडे में शतक जमाने वाले जस्टिन ग्रीव्‍स दूसरे मैच से हुए बाहर

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:56 PM (IST)

वेस्‍टइंडीज को भारत के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे से पहले जोरदार झटका लगा है। ओपनर जस्टिन ग्रीव्‍स ...और पढ़ें

जस्टिन ग्रीव्‍स

जस्टिन ग्रीव्‍स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज को बुधवार को भारत के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे से पहले करारा झटका लगा है। पहले वनडे में शतक जमाने वाले जस्टिन ग्रीव्‍स पिंडली में चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रीव्‍स के तीसरे वनडे में खेलने की उम्‍मीदें भी कम हैं।

जस्टिन ग्रीव्‍स ने तिरुअनंतपुरम में अपना पहला वनडे शतक जमाया था। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 108 गेंदों में 101 रन बनाए थे। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके लगाए थे। वेस्‍टइंडीज ने 50 ओवर में 295/7 का स्‍कोर बनाया था। भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने जारी किया बयान

क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने एक बयान जारी करके कहा, 'जस्टिन ग्रीव्‍स पिंडली में चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। ग्रीव्‍स को पहले मैच में पारी के दौरान चोट लगी थी।'

बता दें कि 32 साल के जस्टिन ग्रीव्‍स ने पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को शानदार शुरुआत दिलाई थी। उन्‍होंने ब्रेंडन किंग के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन की शतकीय साझेदारी की थी। वेस्‍टइंडीज के लिए यह खबर बेहद दुखद है क्‍योंकि उसके लिए दूसरा वनडे करो या मरो की स्थिति का है।

कौन करेगा ओपनिंग

वेस्‍टइंडीज की टीम युवा ज्‍वेल एंड्रयू को दूसरे वनडे में ओपनिंग पर भेज सकती है। वेस्‍टइंडीज की कोशिश सीरीज 1-1 से बराबर करने की होगी। वेस्‍टइंडीज ने 24 साल से भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है और उसके पास गोल्‍डन चांस है कि सीरीज यहां जीत सके। मगर भारतीय टीम के फॉर्म को देखते हुए यह काम आसान नहीं होगा।

वहीं, टीम इंडिया अपनी विजयी लय को बरकरार रखते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। भारत का टॉप ऑर्डर बेहतरीन फॉर्म में हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उम्‍मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: 'रोहित-कोहली' से फिर धमाके की उम्‍मीद, फ्री में ऐसे उठाएं दूसरे वनडे का लुत्‍फ

यह भी पढ़ें: 'रोहित-विराट' के रिकॉर्ड के दम पर सीरीज जीतने उतरेगा भारत, गेंदबाजों को दिखाना होगा दम