IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ देंगे उनके ही 'अपने', ये है वजह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ टीम का साथ छोड़ देंगे।
-1794220545841_m.webp)
गौतम गंभीर रह जाएंगे अकेले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन में तीसरा वनडे खेलना है। इस मैच में भारत की पूरी कोशिश होगी कि वह सीरीज पर कब्जा जमाए। इस मैच का परिणाम चाहे जो हो एक बात तय है। वो ये है कि इस मैच के बाद गौतम गंभीर अकेले पड़ जाएंगे। उनके ही अपने उनका साथ छोड़ देंगे।
टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर बढ़त ले ली है। अब उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक मैच और जीतना है। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका है।
गंभीर रह जाएंगे अकेले
तीसरे मैच के बाद गंभीर अकेले रह जाएंगे क्योंकि टीम का सपोर्ट स्टाफ जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल शामिल हैं वह उन्हें छोड़कर चले जाएंगे। यहां तक की कप्तान गिल भी टीम के साथ नहीं रहेंगे। इसका कारण है टेस्ट सीरीज। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है और वनडे सीरीज का आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाना है। ऐसे में टीम को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कम समय मिल रहा है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने फैसला किया है कि तीसरे वनडे मैच के बाद टेस्ट टीम के सदस्य अलग हो जाएंगे और उनके साथ कोचिंग स्टाफ भी टेस्ट तैयारी में जुट जाएगा।
इसी को देखते हुए शुरुआती तीन मैचों के लिए अलग टीम चुनी गई है जबकि आखिरी दो मैचों के लिए अलग टीम। आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है। सीनियर टीम के बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच इंडिया-ए टीम के हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर की देखरेख में काम करेंगे। इस समय इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए की टीम अभ्यास मैच खेल रही हैं। गंभीर के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले रहेंगे।
बल्लेबाजी कोच कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी थी। कोटक ने बताया था, "जाहिर सी बात है गौतम यहीं रहेंगे। साइराज भी संभवतः रहेंगे। मैं और मोर्ने मोर्केल (गेंदबाजी कोच) के अलावा कुछ और अन्य स्टाफ वेलिंग्टन जाएंगे।"
यह खिलाड़ी जाएंगे बाहर
तीसरे वनडे मैच के बाद गिल के अलावा केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज और कुलदीप यादव टीम का साथ छोड़ देंगे और वेलिंग्टन के लिए रवाना होंगे जहां टेस्ट टीम के बाकी सदस्य होंगे। टेस्ट टीम के कुछ और सदस्य इस समय इंडिया-ए टीम के साथ हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।