विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली व टीम इंडिया की बादशाहत कायम

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 28 Jan 2019 08:36 AM (IST)

आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली व टीम इंडिया नंबर एक पर मौजूद हैं।

टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली व टीम इंडिया की बादशाहत कायम
टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली व टीम इंडिया की बादशाहत कायम

दुबई, प्रेट्र। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपनी बादशाहत बरकरार है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में 202 रन की पारी खेलकर इतिहास रचने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने दो स्थानों की छलांग लगाते हुए विश्व के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं, होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में 229 गेंदों में 202 रन की पारी खेली और पहली पारी में कीटोन जेनिंग्स और जो रूट के दो महत्वपूर्ण विकेट लेते हुए विंडीज की जीत में अहम योगदान दिया। ऑलराउंडरों की सूची में रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बारबाडोस टेस्ट में पहली पारी में 17 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले केमार रोच ने भी गेंदबाजों की रैकिंग में उछाल लगाई। अब वह 668 अंकों के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए। टेस्ट टीमों की रैंकिंग में भारत ने 116 अंकों के साथ पहला स्थान बरकरार रखा तो वहीं दक्षिण अफ्रीका 110 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।