IND W vs SA W U-19 Final: कब, कहां, कैसे देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल? जानिए यहां
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल पर सभी की नजरें हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमें अजेय रही हैं। फाइनल में भी दोनों टीमें इसी क्रम को बनाए रखना चाहेंगी लेकिन जीत सिर्फ एक ही टीम के हिस्से आएगी। जानिए इस मैच को कब कहां देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया के कुआलांपुर में खेले जाने वाले महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। ये मैच रविवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में कदम रखा है। अब ये दोनों टीमें खिताबी जंग लड़ने तैयार हैं।
निकी प्रसाद की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हराना काफी मुश्किल रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। पूरे भारत को उम्मीद है कि ये टीम बायुएमास ओवल में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को पटखनी दे खिताब अपने नाम करेगी।
यह भी पढ़ें-
भारत और साउथ अफ्रीका महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल दो फरवरी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल कुआलांपुर में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत में दिन में 12 बजे शुरू होगा।
India put in one last push before the big #U19WorldCup Final 🔥 pic.twitter.com/tUltA0XUm4
— ICC (@ICC) February 1, 2025
कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी-हॉट स्टार पर देखी जा सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।