विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान मैच का दिखा जबरदस्त क्रेज, महामुकाबले के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ मांग देखी जा रही है, जिसके लिए 1 लाख आवेदन आए हैं।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व कप 2027 के लिए हाल ही में आईसीसी ने पूरा कार्यक्रम जारी किया था। विश्व कप 2027 का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ये मेगा इवेंट चाल सालों में एक बार खेला जाता है। वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंस में भी गजब की उत्सुकता देखने को मिल रही है।

आईसीसी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक टिकट के लिए एप्लीकेशन भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर आए हैं। भारत-पाक मैच के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच की भी काफी डिमांड है। गौरतलब हो कि वर्ल्ड कप 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इस बार का विश्व कप बिल्कुल नए फॉर्मेट में होगा।

भारत-पाकिस्तान मैच की सबसे अधिक डिमांड

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की वेबसाइट पर सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक टिकटों के एप्लीकेशन की संख्या अब एक मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। आईसीसी ने बताया कि 3.2 लाख लोग पहले ही बैलट के लिए रजिस्टर कर चुके हैं। 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की सबसे अधिक डिमांड है, जिसके लिए कुल 1 लाख एप्लीकेशन जमा हुए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच का क्रेज देखने को मिला है।

भारत-अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के लिए कुल 86,000 से अधिक एप्लीकेशन जमा हुए हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले की डिमांड है। इस मैच के लिए अब तक 80,000 से अधिक एप्लीकेशन आए हैं।

सुपर-7 के लिए भी दिखा अत्साह

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने जानकारी दी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-7 के प्री-सीडेड मुकाबले के लिए 75,000 से अधिक एप्लीकेशन आ चुके हैं। डिमांड के हिसाब से ये मैच चौथे नंबर पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 7 अक्टूबर से करेगी, जहां उनका पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने का ICC ने दिया इनाम, T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

यह भी पढ़ें- IND U19 vs AUS U19: तन्मय बलोदा की फिरकी के जाल में फंसा ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज को किया अपने नाम