विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma Catch: पंत ने खींचे रोहित के कान, गिल-कोहली रह गए हैरान, ‘हिटमैन’ के कैच के बाद रिएक्शन हुआ वायरल

Published: Mon, 30 Sep 2024 12:45 PM (IST)

Rohit Sharma Catch Video कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ...और पढ़ें

Rohit Sharma ने एक हाथ से लपका लिटन दास का अद्भुत कैच
Rohit Sharma ने एक हाथ से लपका लिटन दास का अद्भुत कैच

HighLights

  1. IND vs BAN: Rohit Sharma ने एक हाथ से लपका लिटन दास का धांसू कैच
  2. रोहित शर्मा का कैच देख हर कोई रह गया हैरान
  3. रोहित शर्मा के कैच लपकने के बाद पंत ने खींचे 'हिटमैन' के कान

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Catch Video: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd Test) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कानपुर में धूप देख फैंस काफी खुश रहे। चौथे दिन का खेल समय पर शुरू हुआ। चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बांग्लादेश के लिटन दास का एक हाथ से कैच लपककर महफिल लूट ली। रोहित द्वारा लिए गए कैच ने लिटन दास को हैरान कर दिया।

लिटन दास ही नहीं रोहित ऐसा कैच लपकेंगे, इसको देखकर टीम के बाकी प्लेयर्स भी दंग रह गए। सोशल मीडिया पर अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से लिटन दास का कैच लपकते हुए नजर आ रहे हैं।

Rohit Sharma ने एक हाथ से लपका लिटन दास का अद्भुत कैच

दरअसल, यह मामला बांग्लादेश की पारी के 50वें ओवर का है, जिसमें भारत की तरफ से ओवर डालने मोहम्मद सिराज आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने लिटन दास को अपना शिकार बनाया। सिराज की गेंद पर लिटन दास क्रीज से बाहर निकले और मिड ऑफ के ऊपर से कड़क शॉट खेल दिया।

मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हवा में छलागं लगाई और एक हाथ से गेंद को लपक लिया। रोहित का कैच देखने के बाद टीम इंडिया के खिलाफ जश्न में डूब गए तो लिटन दास को भरोसा ही नहीं हुआ।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत किस तरह रोहित को कैच लेने के बाद उनके कान खींचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कोहली-सिराज से लेकर हर प्लेयर रोहित के कैच देखकर काफी हैरान रहा। ड्रेसिंग रूम से कोच गंभीर भी हंसते हुए नजर आए।