विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: पुष्पा के बाद बाहुबली... नीतीश ने शतक के बाद सेलिब्रेशन से लूटी महफिल, फिल्मी स्टाइल जश्न का Video वायरल

Published: Sat, 28 Dec 2024 01:43 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच ...और पढ़ें

नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में खेली शतकीय पारी
नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में खेली शतकीय पारी

HighLights

  1. IND vs AUS: मेलबर्न में नीतीश कुमार रेड्डी के जश्न ने लूटी महफिल
  2. IND vs AUS: नीतीश ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में जमाया शतक
  3. IND vs AUS: नीतीश के टेस्ट करियर का पहला शतक

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीतीश कुमार रेड्डी... वो नाम जो इस समय भारतीय क्रिकेट की आंखों का तारा बना हुआ है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए विलेन। ऐसा विलेन जिसने कंगारूओं के सपने को तोड़ दिया। जो ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को 250 से 270 रनों के बीच आउट करने के सपने संजो रही थी उसे रेड्डी ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ठीक उसी तरह जिस तरह फिल्म का कोई हीरो करता है और ऐसा करने के बाद नीतीश ने जश्न भी हीरो की तरह बनाया। उन हीरों की तरह जिन्हें दुश्मनों को पानी पिलाने के लिए याद किया जाता है।

रेड्डी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में शतक जमाया। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। वह उन बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए हैं जिसने अपने पहले टेस्ट अर्धशतक को शतक में तब्दील किया है। इसके बाद नीतीश के जश्न ने पूरे स्टेडियम में माहौल बना दिया।

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Reddy Century: शतक के बाद आया नीतीश के पिता का रिएक्शन, भावुक आंखों से कहा- टेंशन, टेंशन..

पुष्पा के बाद बाहुबली

इस मैच में नीतीश की जुझारू पारी जिस तरह से सालों तक याद रखी जाएगी उतना ही उनका सेलिब्रेशन भी। नीतीश ने फिल्मी हीरो की तरह सेलिब्रेशन किया। अर्धशतक पूरा करन के बाद उन्होंने अपना बल्ला अपने गाल से लेते हुए ठोड़ी के नीचे से निकाला, ठीक उसी तरह जिस तरह पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन अपने गाल से हाथ लेते हुए गले के पास से निकालते हैं और कहते हैं, 'झुकेगा नहीं'।

इसके बाद जब नीतीश ने शतक पूरा किया तो उन्होंने बाहुबली स्टाइल में जश्न मनाया। शतक बनाने के बाद उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर टिकाया, एक घुटने पर बैठे और अपना हेलमेट हल्ले के हैंडल पर टांग दिया जैसे महाराजा बैठते हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह बाहुबली फिल्म में प्रभास पोज देते हैं।

भारत को संभाला

नीतीश का जश्न पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके दोनों वीडियो वायरल हो रहे हैं। नीतीश की ये पारी सालों तक याद रखी जाने वाली पारी है। उन्होंने मुश्किल समय में वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। ये ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए आठवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सुंदर 50 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन नीतीश टिके हुए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक नीतीश 105 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाने वाले भारत के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Reddy Century: नीतीश कुमार रेड्डी ने पहला शतक ठोक रचा इतिहास, किया सौरव गांगुली, अजहरुद्दीन वाला काम