Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, 15 दिसंबर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 11:05 PM (IST)

    भारत ने अंडर-19 महिला एशिया कप के उद्घाटन संस्करण के लिए अपनी टीम की घोषणा की। ऑलराउंडर निकी प्रसाद को कप्तान बनाया गया है। टीम में शामिल गोंगाडी त्रिशा और शबनम शकील को भी जगह दी गई है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है। बांग्लादेश श्रीलंका और मलेशिया ग्रुप बी का हिस्सा हैं। 15 दिसंबर को टीम पहला मैच खेलेगी।

    Hero Image
    निकी प्रसाद को कप्तान बनाया गया है। फोटो- साभार निकी इंस्टाग्राम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार, 12 दिसंबर को मलेशिया के कुआलालंपुर में बेयुमास क्रिकेट ओवल में होने वाले अंडर-19 महिला एशिया कप के उद्घाटन संस्करण के लिए अपनी टीम की घोषणा की। ऑलराउंडर निकी प्रसाद को कप्तान बनाया गया है। प्रसाद ने हाल ही में पुणे में अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया बी को इंडिया ए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दिलाई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में 31 गेंद पर 49 रन बनाए और इंडिया बी को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराने में मदद की। टीम में शामिल गोंगाडी त्रिशा और शबनम शकील पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। त्रिशा ने सात मैचों में 116 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रहा।

    शकील हैं वर्ल्ड चैंपियन

    शकील ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने 10.25 की इकॉनमी रेट से एक विकेट लिया। शकील महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स के लिए भी खेल चुकी हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

    पाकिस्तान के साथ पहला मुकाबला

    भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है। बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया ग्रुप बी का हिस्सा हैं। भारत को अपना अभियान रविवार, 15 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करना है, जिसके बाद उसका मैच मंगलवार, 17 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ होगा। ग्रुप मैचों के बाद सुपर फोर के मैच होंगे, जिसके बाद फाइनल रविवार, 22 दिसंबर को होगा।

    अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम

    निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), गोंगाडी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, नन्दना एस

    स्टैंडबाई: हर्ले गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवासे

    रिजर्व : प्राप्ति रावल

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में नेपाल का हो गया नाम... पहली बार ICC विमेंस वर्ल्ड कप में बनाई जगह, देश के लिए ऐतिहासिक पल

    comedy show banner
    comedy show banner