IND vs PAK: भारत की ऐतिहासिक जीत पर झूमा क्रिकेट जगत, सचिन-सहवाग समेत दिग्गजों ने खास पोस्ट कर दी खिलाड़ियों को बधाई
भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गजों ने खास पोस्ट कर भारतीय टीम को बधाई दी है।
-1794676419030_m.webp)
भारत की ऐतिहासिक जीत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। भारत को मुकाबले में 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल में फंस गई थी। मगर मोहित उल्वा ने अंतिम तक क्रीज पर रहकर टीम को एक विकेट से जीत दिला दी।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत झूम उठा। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और तमाम दिग्गजों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
सचिन ने दी बधाई
सचिन ने कहा, 'हर प्लेयर, हर योगदान और हर पल खेल में मायने रखता है। आज भारत ने ये बहुत अच्छे से दिखाया। हमारे युवा चैंपियंस को अंडर-19 एशिया कप जीतने की बधाई।'
Every player, every contribution and every moment matters in a team game. India showed that beautifully today. Congratulations to our young champions on winning the U19 Asia Cup! 🇮🇳
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 14, 2026
इरफान पठान ने ऐसे किया रिएक्ट
इरफान ने लिखा, 'पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 के लड़कों की क्या शानदार जीत रही। लड़कों ने लड़ने का जज्बा दिखाया। यह देखकर बहुत अच्छा लगा।'
What a win by our u19 boys vs Pakistan. Showed the real fighting character. Brilliant to see 👏
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 14, 2026
वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ
सहवाग ने लिखा, 'क्या मैच था! क्या फिनिश था! 338 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में हराना आपके जज्बे को दिखाता है। लक्ष्य के 80, आर्यवीर के 58 और अब मनल चौहान और मोहित उल्वा के जलवा दिखाकर जीत दिलाई। क्या शानदार जीत थी। युवा चैंपियंस पर गर्व है।'
What a match! What a finish! To beat Pakistan in an U19 Asia Cup final chasing 338 takes some serious character. Lakshya’s 80, Aaryavir’s 58, and then Manal Chauhan and Mohit Ulva’s Jalwa when we needed a miracle. What a unbelievable victory. Proud of these young Champions! 🇮🇳🏆
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 14, 2026
शिखर ने भी दी बधाई
शिखर ने लिखा, क्या शानदार फिनिश था, अंडर-19 एशिया कप जीतने पर युवा चैंपियंस को ढेर सारी बधाई। विश्वास, साहस और आखिरी विकेट तक फाइटिंग स्पिरिट दिखाना शानदार था। भारत का भविष्य अच्छे हाथ में है।
What a thrilling finish! 🇮🇳 Huge congratulations to our young champions on winning the U19 Asia Cup. The belief, courage and fighting spirit shown till the very last wicket was incredible. The future of Indian cricket is in great hands! 🏆 https://t.co/n3tsitGmw2
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 14, 2026
दिनेश कार्तिक ने तारीफ में बांधे पूल
दिनेश ने लिखा, 'एशिया कप में इन युवा लड़कों की यह एक शानदार जीत है। टीम इंडिया ने एक बार फिर बहुत अच्छा खेल दिखाया। फाइनल में उस मुश्किल स्थिति से मैच जीतने का जज्बा और हिम्मत उनके बारे में बहुत कुछ कहती है। यह उनके दृढ़ संकल्प, जुझारूपन और हमारी स्पोर्टिंग कल्चर को दर्शाता है। भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है और ऐसा लगता है कि हम दबाव में और भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।'
Amazing win for these young bunch of boys in the Asia cup.well played Team India yet again The mettle and the courage to win a game from that position in the finals says a lot about them and the Determination and the fighting spirit and our sporting culture Indian Cricket is in safe hands and we seem to thrive under pressure 👏🏻👏🏻👏🏻 #IndiaU19
— DK (@DineshKarthik) November 14, 2026
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित पर होगा दबाव, विराट-श्रेयस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद; सीरीज जीत पर भारत की नजर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।