विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3,400 किमी की यात्रा के बाद भारतीय टीम को क्‍या मिला? दो मैचों में 'रोहित ब्रिगेड' के हाथ कुछ भी नहीं लगा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Wed, 04 Oct 2023 10:17 AM (IST)

भारतीय टीम को वर्ल्‍ड कप 2023 शुरू होने से पहले दो वॉर्म-अप मैचों में हिस्‍सा लेना था। भारत को इंग्‍लैंड ...और पढ़ें

भारतीय टीम के दोनों वॉर्म-अप मैच बारिश के कारण रद्द हो गए
भारतीय टीम के दोनों वॉर्म-अप मैच बारिश के कारण रद्द हो गए

HighLights

  1. भारतीय टीम के दोनों अभ्‍यास मैच बारिश के कारण रद्द हुए
  2. भारत को इंग्‍लैंड और नीदरलैंड्स के खिलाफ अभ्‍यास मैच खेलने थे
  3. भारतीय टीम ने 3400 किमी यात्रा की, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम वर्ल्‍ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्‍टूबर को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इससे पहले रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को दो अभ्‍यास मैचों में हिस्‍सा लेना था।

भारत को पिछले सप्‍ताह गुवाहाटी में इंग्‍लैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेलना था, लेकिन यह बारिश के कारण रद्द हो गया। फिर मंगलवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में भारत को अपना दूसरा अभ्‍यास मैच खेलना था। यह मैच भी बारिश में धुल गया।

लंबी यात्रा का कोई फायदा नहीं

भारतीय टीम अब वर्ल्‍ड कप में बिना एक भी वॉर्म-अप मैच खेले उतरेगी। भारतीय टीम ने इन दो अभ्‍यास मैचों के लिए करीब 3400 किमी की यात्रा की और मैच नहीं खेल सकी। यह यात्रा भारतीय टीम के लिए किसी काम की नहीं रही। इसका कोई फायदा नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें: अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे ये पांच खिलाड़ी, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

अभ्‍यास मैचों पर बारिश की मार

वैसे, भी वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले वॉर्म-मैचों पर बारिश की मार पड़ी। तीन मैच बारिश के कारण रद्द हुए तो तीन वर्षा प्रभावित रहे। इससे टीमें और खिलाड़ी काफी निराश हुए। नीदरलैंड्स के दोनों मुकाबले भी बारिश के कारण नहीं हो सके।

वर्ल्‍ड कप के मैचों का हाल

मौसम विभाग की मानें तो अहमदाबाद, हैदराबाद और धर्मशाला में धूप रहने की उम्‍मीद है। वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले तीन मैचों का आयोजन इन्‍हीं स्‍थानों पर होना है। न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के बीच टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्‍तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला हैदराबाद जबकि अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश की भिड़ंत धर्मशाला में होगी। इन तीनों मैचों के सफल आयोजन की उम्‍मीद की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।