IND U19 vs AFG U19: भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल में होगी जंग, एक बार फिर आर्यवीर सहवाग पर रहेंगी नजरें
एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। इस दौरान एक बार फिर आर्यवीर सहवाग से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
-1794408989910_m.webp)
आर्यवीर सहवाग पर सेमीफाइनल में होगी नजरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, अल अमेरात। पिछले मैच में शतक ठोककर सुर्खियां बटोरने वाले आर्यवीर सहवाग अफगानिस्तान के विरुद्ध गुरुवार को होने वाले पुरुषों के अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में आकर्षण का केंद्र होंगे।
पूर्व भारतीय प्रारंभिक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में यूएई के विरुद्ध 168 गेंद पर 160 रन बनाए और इस तरह से भारत को 70 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
सहवाग का शानदार प्रदर्शन
सहवाग ने अभी तक तीन पारियों में नाबाद 70, 22 और 160 रन बनाए हैं। इस तरह से वह अभी तक 252 रन बना चुके हैं। भारत ने ग्रुप चरण में नेपाल और यूएई को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की, लेकिन उसे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
आर्यवीर के अलावा अर्जुन राजपूत ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध 107 रन बनाए। तेज गेंदबाज ईशान सूद और बाएं हाथ के स्पिनर मनल चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने क्रमशः आठ और पांच विकेट लिए हैं।
भारत को ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहे अफगानिस्तान के विरुद्ध इन दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में फैसल रहीमी और सुभान जखैल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जबकि नूर अली 13 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए हैं। आमिर हमजा ने भी पांच विकेट लिए हैं।
भारत-अफगानिस्तान का स्क्वाड
भारत अंडर19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शाविन विनोद।
अफगानिस्तान अंडर19 टीम: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह ईहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।