विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025 में क्‍या होगी भारत की बेस्‍ट Playing 11? ये 4 दिग्‍गज तो पानी पिलाते रह जाएंगे

Published: Sat, 18 Jan 2025 07:31 PM (IST)

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हुआ। कप्‍तान रोहित शर्मा और चीफ ...और पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान। इमेज- आईसीसी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान। इमेज- आईसीसी

HighLights

  1. शनिवार को हुआ भारतीय टीम का एलान
  2. सिराज को नहीं मिली टीम में जगह
  3. संजू सैमसन का भी कट गया पत्‍ता

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शनिवार को 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम का एलान हुआ। इस टीम में विकेटकीपर संजू सैमसन की अनदेखी की गई। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज, करुण नायर, शिवम दुबे समेत कई प्‍लेयर्स को मौका नहीं मिला। भारतीय टीम के एलान के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि टूर्नामेंट के दौरान भारत की परफेक्‍ट प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है।

रोहित-गिल कर सकते ओपनिंग

कप्‍तान रोहित शर्मा पारी का आगाज कर सकते हैं। उनका साथ देने के लिए मैदान पर उपकप्‍तान शुभमन गिल उतर सकते हैं। ऐसे में बैकअप ओपनर यशस्‍वी जायसवाल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। नंबर 3 पर विराट कोहली का खेलना लगभग तय है। वनडे विश्‍व कप 2023 में कमाल की बल्‍लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर को नंबर 4 पर उतारा जा सकता है।

केएल राहुल हो सकते विकेटकीपर

  • भारतीय टीम केएल राहुल और ऋषभ पंत के रूप में 2 विकेटकीपर चुने गए हैं।
  • ऐसे में प्‍लेइंग 11 में किसी एक को ही मौका मिलने के आसार हैं।
  • इस कंडीशन में दूसरे विकेटकीपर को प्‍लेइंग 11 से बाहर रहना होगा।
  • नंबर 6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और 7 पर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका दिया जा सकता है।
  • हालांकि, जडेजा की जगह लेने के लिए वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल में भी जंग देखने को मिलेगी।

कुलदीप यादव होंगे दूसरे ओपनर

दूसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव का प्‍लेइंग 11 में होना लगभग तय है। इसके साथ ही कप्‍तान रोहित शर्मा 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं। इनमें अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी शामिल हैं। शमी में वनडे विश्‍व कप 2023 में कमाल की गेंदबाजी की थी।

ये भी पढ़ें: 8 साल में कितनी बदल गई Champions Trophy 2017 वाली भारतीय टीम, जानें किन प्‍लेयर्स को 2025 के लिए मिला मौका

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल (उपकप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के लिए अभी भारतीय टीम फाइनल नहीं! इस तारीख तक हो सकता है बदलाव