विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: भारत के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे से पहले बड़ा उलटफेर, शेड्यूल में हुआ बदलाव; अहम मैच रद्द

Published: Sat, 02 Nov 2024 04:37 PM (IST)

न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के बाद भारतीय टेस्‍ट टीम साल के अंत में ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करेगी। ...और पढ़ें

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जाएंगे 5 टेस्‍ट। इमेज- बीसीसीआई
भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले जाएंगे 5 टेस्‍ट। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. 22 नवंबर से शुरू होगी टेस्‍ट सीरीज
  2. दोनों टीमों के बीच होंगे 5 टेस्‍ट मैच
  3. WTC के लिहाज से अहम है सीरीज

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के बाद भारतीय टेस्‍ट टीम साल के अंत में ऑस्‍ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 से पहले इसके शेड्यूल में अहम बदलाव देखने को मिला है।

इंट्रा स्क्वाड मैच रद्द

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी।
  • इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को भारत ए से एक इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेलना था।
  • इससे भारतीय टीम अपनी तैयारी को अंतिम रूप देती।
  • हालांकि, अब इस इंट्रा स्क्वाड मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
  • भारतीय टीम को पर्थ में 15 से 17 नवंबर तक इस मैच को खेलना था।
  • अब भारतीय टीम वाका के मैदान पर टेस्‍ट सीरीज का अभ्‍यास करेगी।
  • इससे भारतीय टीम की तैयारी और बेहतर ढंग से होगी।
  • वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज काफी अहम है।

ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy: भारतीय स्‍क्वॉड में जगह मिलने पर बोले Harshit Rana, सभी फार्मेट में खेलना चाहता हूं

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, अभिमन्‍यू ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्‍मद सिराज, आकाश दीप, प्रिसिद्ध, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

ट्रैवलिंग रिजर्व

मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 6 से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। तीसरा टेस्‍ट गाबा में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 14 दिसंबर से होगी। बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में होगा। सीरीज का आखिरी टेस्‍ट मैच सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 3 जनवरी से होगी।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 22 से 25 नवंबर- पर्थ
  • दूसरा टेस्‍ट: 6 से 10 दिसंबर- एडिलेड ओवल
  • तीसरा टेस्‍ट: 14 से 18 दिसंबर- गाबा
  • चौथा टेस्‍ट: 26 से 30 दिसंबर- मेलबर्न
  • पांचवां टेस्‍ट: 3 से 7 जनवरी- सिडनी

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma के साथ नाइंसाफी मत कीजिए, न्‍यूजीलैंड से हार के बाद हिटमैन के सपोर्ट में उतरा भारतीय दिग्‍गज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।