आजादी के दिन क्रिकेट फैंस को लगा था 440 वोल्ट का झटका! भारतीय क्रिकेट से हुई थी इन दो दिग्गजों की विदाई
बात है साल 2020 की। जब पूरा देश आजादी का जश्न मनाने में डूबा हुआ था। हर किसी के मुंह से वंदे मातरम भारत माता की जय जैसे कई नारे निकल रहे थे लेकिन शाम के 7 बजकर 29 मिनट पर जो हुआ उससे क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि पूरे देश का दिल टूट गया। 15 अगस्त का वो दिन फैंस भूलकर भी कभी नहीं भूल पाएंगे।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni and Suresh Raina Retirement: बात है साल 2020 की। जब पूरा देश आजादी का जश्न मनाने में डूबा हुआ था। हर किसी के मुंह से वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे कई नारे निकल रहे थे, लेकिन शाम के 7 बजकर 29 मिनट पर जो हुआ उससे क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि पूरे देश का दिल टूट गया।
15 अगस्त का वो दिन फैंस भूलकर भी कभी नहीं भूल पाएंगे। भला हो भी क्यों ना, भारतीय क्रिकेट के दो बड़े चेहरे जिन्हें टीम इंडिया की जय-वीरू की जोड़ी कहा जाता था।
उन दोनों ने एक ही दिन क्रिकेट से संन्यास का एलान कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। जी हां, ये और कोई नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ही है, जिन्होंने दोस्ती की ऐसी मिसाल पेश की जिसे देखकर फैंस के आंखों में आंसू छलक पड़े।
3 साल पहले आज ही के दिन MS Dhoni ने लिया था संन्यास
दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम इंडिया को उन बुलंदियों तक पहुंचाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कैप्टन कूल के नाम से जाने और पहचाने जाने वाले माही की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ है।
बता दें कि भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए धोनी ने भारत को टी-20 विश्व कप 2007, विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जिताई। वह टीम इंडिया के लिए ऐसे स्टार प्लेयर रहे, जिनकी कमी शायद ही कोई भविष्य में पूरी कर सकेगा।
MS Dhoni ने ट्वीट कर किया था संन्यास का एलान
बता दें कि 15 अगस्त 2020 (15 August) को धोनी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर कर लिखा था “अब से मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर समझें। प्यार और समर्थन करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसके बैकग्राउंड में अभिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का कालजयी गीत मैं पल दो पल का शायर हूं बज रहा था।
इस वीडियो ने भारतीय प्रेमियों का दिल तोड़कर रख दिया था। माही को भगवान मानने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की थी। आज तक फैंस ये गम भूल नहीं सके है। बता दें कि धोनी ने टेस्ट से तो 2014 में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी-20 से 2020 में संन्यास लिया।
धोनी के रिटायरमेंट के कुछ समय बाद ही सुरेश रैना ने लिया संन्यास
सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी सुरेश रैना (Suresh Raina Retirement) और धोनी (MS Dhoni Retirement) की दोस्ती जगजाहिर रही। यह दोस्त सुरेश रैना ने संन्यास के दिन भी निभाई थी। धोनी और रैना साल 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। रैना ने धोनी के संन्यास के कुछ ही देर बाद अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहा।
उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कैप्शन में लिखा-
''माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिन से गर्व के साथ मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिंद। इस तरह भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों के अंतराष्ट्रीय करियर एक साथ समाप्त हो गया।"

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।