विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मृति मंधाना की कप्तानी में नए युग की शुरुआत करेगी महिला टीम, जिंबाब्वे के खिलाफ होगी ऐतिहासिक सीरीज

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:14 PM (IST)

स्मृति मंधाना पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में जिंबाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज करेंगी।

इंडिया वर्सेस जिंब्बावे

इंडिया वर्सेस जिंब्बावे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपक शुक्ला, नईदुनिया रायपुर। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद पूर्णकालिक कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना गुरुवार को पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगुआई करेंगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिंबाब्वे के बीच टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मंधाना की कप्तानी का युग शुरू होगा।

जिंबाब्वे पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा, जबकि रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला आयोजित होगा। मुकाबले में ओस की भूमिका अहम रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि दूसरी पारी में ओस के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है।

बल्लेबाजी के अनुकूल होगी रायपुर की पिच

रायपुर की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा रही है। इसी मैदान पर जनवरी में भारत ने न्यूजीलैंड के 208 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। ऐसे में पहले मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है। एशिया कप ट्राफी और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद भारतीय टीम शानदार लय में है।

भारत ने जून में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद लगातार आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। मंधाना के सामने कप्तानी के साथ अपनी बल्लेबाजी की लय बनाए रखने की चुनौती होगी। उन्होंने 2026 में 148.25 के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह भारतीय टीम के लिए 18 टी-20 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं, जिनमें 11 में जीत मिली है।

शेफाली पर रहेगी नजर

उपकप्तान शेफाली वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। पिछली पांच पारियों में उन्होंने 64, 68, नाबाद 40, नाबाद 100 और 48 रन बनाए हैं। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स की चोट के कारण तीसरे नंबर पर अनुष्का शर्मा या निकी प्रसाद को मौका मिल सकता है। श्रेयंका पाटिल की अनुपस्थिति में प्रेमा रावत के खेलने की संभावना है।

एन श्रीचरणी इस वर्ष 23 मैचों में 47 विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट की शीर्ष गेंदबाज हैं। जिंबाब्वे की उम्मीद आरंभिक बल्लेबाज केलिस नधलोवु पर होगी, जिन्होंने इस वर्ष 18 मैचों में 320 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के विरुद्ध उन्होंने 48 गेंदों में 63 रन बनाए थे। हालांकि, जिंबाब्वे इस वर्ष अपने सभी 18 टी-20 मुकाबले हार चुका है। उसकी पिछली जीत सितंबर 2025 में नामीबिया के विरुद्ध आई थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा/निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिंबाब्वे: नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिड्जा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानजुरा, क्रिस्टीन मुतासा, मिशेल मावुंगा, लोरिन फिरी, तेंदई मकुशा, कुदजई चिगोरा।

यह भी पढ़ें- 'रील के चक्‍कर में ठुक जाओगे आप...', वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी कड़ी चेतावनी- Video मचा रहा गदर

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय बल्लेबाज होंगे बुरी तरह फ्लॉप? पूर्व कीवी गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतावनी