विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: भारत घर में आखिरी बार टी20 सीरीज कब हारा था? श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कहीं टूट न जाए रिकॉर्ड

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:23 PM (IST)

भारत साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार 12 टी20 सीरीज जीत चुका है। श्रेयस अय्यर की टीम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। भारत घर पर आखिरी बार सात साल पहले टी20 सीरीज हारा था। टीम इंडिया साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार 12 होम टी20 सीरीज जीत चुका है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय 2-2 की बराबरी पर है। भारत तीसरे मैच के बाद 2-1 से आगे था। मगर शाई होप के हैदराबाद में दमदार प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज ने सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था।

आखिरी बार साल 2019 में हारा था भारत

टीम इंडिया घर में आखिरी बार टी20 सीरीज साल 2019 में हारी थी। उस समय भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी20 सीरीज में पटखनी दी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में भारत को एक लो-स्कोरिंग मैच में हराया था। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल के जबरदस्त शतक की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-0 से जीतकर इतिहास रच दिया था।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद भी हो सकता है, जिसकी वजह से दोनों टीमों के बीच सीरीज बराबरी पर छूट सकता है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 की हार के बाद घर में सिर्फ दो सीरीज ड्रॉ किए हैं। दोनों ही सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ बराबरी पर छूटे हैं। प्रोटियाज के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2019 में बराबर की थी।

इसके बाद साल 2022 में पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई थी। दोनों ही सीरीज में एक-एक मुकाबला बारिश की वजह से रद हुआ था।

श्रेयस अय्यर को बचानी होगी लाज

बेंगलुरु में होने वाले में मुकाबले में भारत की लाज बचाने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। भारत साल 2022 टी20 विश्व कप के बाद लगातार 12 होम टी20 सीरीज जीत चुका है।

ऐसे में अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो, श्रेयस अय्यर के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 5th T20 Live Score: क्या 20-20 ओवर का मुकाबला हो पाएगा? बारिश ने बिगाड़ा खेल; जानिए कट-ऑफ टाइम

यह भी पढ़ें- जैक फ्रेजर मैक्गर्क का कत्लेआम, 14 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके