विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI Head To Head: वनडे के बाद अब टी20 सीरीज की बारी, भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज पर भारी

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:10 PM (IST)

वनडे सीरीज में वेस्‍टइंडीज को 2-1 से मात देने के बाद अब भारतीय टीम टी20 सीरीज में तबाही मचाने के लिए तैयार है।

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वनडे सीरीज में वेस्‍टइंडीज को 2-1 से मात देने के बाद अब भारतीय टीम टी20 सीरीज में तबाही मचाने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 6 अक्‍टूबर से 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज से पहले आएइ जानते हैं कि हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी है।

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों में जमीन आसामान का फर्क है। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मैन इन ब्‍लू ने 20 मैच जीते हैं। वहीं विंडीज टीम को 10 में सफलता मिली है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।

हेड टू हेड

  • कुल मुकाबले- 31
  • भारत ने जीते- 20
  • विंडीज ने जीते- 10
  • बेनतीजा रहा- 1

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमें 11 बार टकराई हैं। होम ग्राउंड पर भारत ने 9 बार बाजी मारी है। वहीं मेहमान वेस्‍टइंडीज 2 टी20 ही जीत पाई है। वेस्‍टइंडीज ने टी20 में आखिरी बार भारत को भारत में 8 दिसंबर 2019 को हराया था। दोनों टीमों के बीच लखनऊ में अब तक 1 टी20 मुकाबले में भिड़ंत हुई है। 6 नवंबर 2018 को खेले गए इस मैच को भारत ने 71 रन से जीता था।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 6 अक्टूबर: पहला टी20- इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 9 अक्टूबर: दूसरा टी20- जेएससीए स्टेडियम, रांची
  • 11 अक्तूबर: तीसरा टी20- होल्कर स्टेडियम, इंदौर
  • 14 अक्टूबर: चौथा टी20- राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर: पांचवां टी20- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'गोल्डन ब्‍वॉयज' अब वेस्टइंडीज के सामने, जानिए कब और कहां देखें पहला T20 मुकाबला लाइव

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद गौतम गंभीर की पोस्ट ने मचाई सनसनी, विरोधी टीम के लिए लिखी खास बात