विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद गौतम गंभीर की पोस्ट ने मचाई सनसनी, विरोधी टीम के लिए लिखी खास बात

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:14 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 2-1 से वनडे सीरीज में हराया, जिसके बाद कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की।

गौतम गंभीर ने की टीम इंडिया की तारीफ

गौतम गंभीर ने की टीम इंडिया की तारीफ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में उम्मीद थी कि मेजबान टीम जीत हासिल करते हुए मेहमान टीम को बिना एक भी मैच जीते भेजेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

गंभीर ने अपनी पोस्ट में वेस्टइंडीज टीम की भी जमकर तारीफ की है जिसने इस सीरीज में अच्छी लड़ाई लड़ी और भारत को आसानी से जीत हासिल नहीं करने दी। तीसरे वनडे में तो विंडीज ने अपना सबसे बड़ा चेज हासिल किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 351 रन बनाए थे। विंडीज ने 48.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया।

गौतम गंभीर की पोस्ट वायरल

गंभीर ने इस जीत के बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसकी इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। गंभीर ने एक्स पर लिखा, "मेहनत और विश्वास के दम पर जीती गई सीरीज। लड़कों पर गर्व है। हमें इस जीत के लिए कड़ी मेहनत कराने के लिए वेस्टइंडीज टीम का पूरा सम्मान।"

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और सात विकेट खोकर 405 रन बनाए थे। हालांकि, भारत ने कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक के दम पर ये टारगेट हासिल कर लिया था जो वनडे में सबसे बड़ा चेज है।

 

अब टी20 सीरीज की बारी

वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजरें अब टी20 सीरीज पर टिकी हैं। इस सीरीज की शुरुआत छह तारीख से हो रही है। वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज हार का बदला इस सीरीज में लेने की फिराक में होगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में विंडीज टीम वनडे से ज्यादा खतरनाक है। उसके पास इस फॉर्मेट के एक से एक धुरंधर हैं जो कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में भारत को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'अब प्रयोग का टाइम नहीं है', रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोल गए शुभमन गिल

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI: न्‍यू चंडीगढ़ में शाई होप ने तोड़ा भारतीय फैंस का दिल, राहुल-रोहित की पारी गई बेकार