विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: 'अब प्रयोग का टाइम नहीं है', रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोल गए शुभमन गिल

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:54 AM (IST)

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने आगामी वनडे वर्ल्ड कप में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। ये सवाल इन दोनों के अगले साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के संबंध में उठते हैं। इसका कारण दोनों की उम्र है। रोहित 39 साल के हो चुके हैं जबकि कोहली 37 साल के हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में इन दोनों ने अपने बल्ले से दम दिखाया और इसके बाद वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दोनों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कोहली ने पहले वनडे में शानदार शतक जमाया था। वहीं रोहित ने दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेली और फिर तीसरे वनडे में भी वह शतक बनाने के करीब थे। इन पारियों के बाद दोनों ने बता दिया है कि अभी भी उनमें दम बाकी है और वह टीम में अच्छा योगदान दे सकते हैं।

गिल ने दिया बड़ा बयान

तीसरे वनडे में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती। इस मैच के बाद गिल से जब कोहली और रोहित के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने रोहित भाई को देखा है। मुझे लगता है कि बीती चार पारियों में यह उनका तीसरा शतक था। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी तरह विराट भाई भी। केएल को भी जब मौका मिलता है वह टीम के लिए अपना काम करते हैं। वह प्रयास करते हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

नहीं मिलेगा आराम

इस तरह की खबरें भी थीं कि रोहित और विराट को कुछ मैचों के लिए आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। हालांकि, गिल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे ईमानदारी से लगता है कि इस समय प्रयोग करने का समय नहीं है। जिस संयोजन के साथ हम खेलना चाहते हैं, उम्मीद है कि अगली सीरीज में वो हमारे पास होंगे और हम उस संयोजन के साथ खेल सकेंगे जिसके साथ हम वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI: न्‍यू चंडीगढ़ में शाई होप ने तोड़ा भारतीय फैंस का दिल, राहुल-रोहित की पारी गई बेकार

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'कभी मोटा कहकर चिढ़ाते थे लोग, हैवी गेंदबाजी से बल्‍लेबाजों को थर्राया'; जानें कौन हैं डेब्‍यूटेंट अंशुल कंबोज