विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: 'गोल्डन ब्‍वॉयज' अब वेस्टइंडीज के सामने, जानिए कब और कहां देखें पहला T20 मुकाबला लाइव

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:30 PM (IST)

एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने के बाद अब भारतीय टी20 टीम वेस्‍टइंडीज से टकराने के लिए तैयार है।

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने के बाद अब भारतीय टी20 टीम वेस्‍टइंडीज से टकराने के लिए तैयार है। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेस्‍टइंडीज का सामना करेगी।
सीरीज की शुरुआत 6 अक्‍टूबर से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही आप इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार, 6 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। पहले टी20 से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट

नमन धीर को मिली जगह

हाल ही में सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टीम मैनेजमेंट से सलाह-मशविरे के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की टीम से वॉशिंगटन सुंदर को हटाने का फैसला किया था। यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
11 अक्टूबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सीजन के साथ वॉशिंगटन को अपनी स्टेट टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। उनकी जगह T20I टीम में नमन धीर को शामिल किया गया।

भारत की T20I टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

वेस्‍टइंडीज टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 6 अक्टूबर: पहला टी20- इकाना स्टेडियम, लखनऊ
  • 9 अक्टूबर: दूसरा टी20- जेएससीए स्टेडियम, रांची
  • 11 अक्तूबर: तीसरा टी20- होल्कर स्टेडियम, इंदौर
  • 14 अक्टूबर: चौथा टी20- राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर: पांचवां टी20- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद गौतम गंभीर की पोस्ट ने मचाई सनसनी, विरोधी टीम के लिए लिखी खास बात

यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'अब प्रयोग का टाइम नहीं है', रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोल गए शुभमन गिल