IND vs NZ: रोहित-विराट को एक्शन में देखने के लिए कुर्बान करनी होगी नींद! वनडे सीरीज में बदल जाएगी टाइमिंग, देखें पूरा शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट ...और पढ़ें
-1793557925215_m.webp)
रोहित शर्मा-विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 की जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज पर होंगी। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सीरीज के जरिए वापसी करेंगे। दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और इस बार पांच मैच लगातार खेलते हुए दिखाई देंगे।
रोहित और विराट न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं और नेट्स में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। दोनों दिग्गज बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के लिए उन्हें लगातार रन बनाने होंगे। टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज के मैचों की टाइमिंग पूरी तरह बदल गई है। दर्शकों को अगर मुकाबला देखना है, तो उन्हें जल्दी उठना होगा। आइए सीरीज के पूरे कार्यक्रम पर नजर डालते हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी
रोहित और विराट आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। अब कीवी टीम के खिलाफ दोनों दिग्गज एक्शन में दिखेंगे। 'रो-को' न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं और उन्होंने नेट्स में जमकर अभ्यास किया। रोहित और विराट ने आकिब नबी-अंशुल कंबोज जैसे गेंदबाजों का सामना किया। इस दौरान उन्हें थोड़ा परेशानी भी हुई।
वनडे सीरीज में बदली मैचों की टाइमिंग
टी20 सीरीज की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 12:30 बजे से होती थी। हालांकि, अब वनडे सीरीज में टाइमिंग बदल गई है। वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। अगर आपको अपने पसंदीदा स्टार्स को एक्शन में शुरुआत से ही देखना है, तो सुबह जल्दी उठना होगा।
भारत की सीरीज जीतने पर होंगी नजरें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला ऑकलैंड में 4 नवंबर को होगा। भारत ने आखिरी बार 2020 में कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जहां 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया इस बार सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल-
- पहला वनडे - 4 नवंबर 2026, ऑकलैंड
- दूसरा वनडे - 7 नवंबर 2026, वेलिंग्टन
- तीसरा वनडे - 10 नवंबर 2026, हैमिल्टन
- चौथा वनडे - 13 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई
- पांचवां वनडे - 15 नवंबर 2026, माउंट माउंगानुई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।