विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज का करियर हो गया खत्म, टीम इंडिया में अब नहीं मिलेगा मौका!

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:49 AM (IST)

न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिलने से उनके करियर पर सवाल उठ रहे हैं। वह ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, फिर भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।

मोहम्मद सिराज को नहीं मिला मौका

मोहम्मद सिराज को नहीं मिला मौका 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहले टेस्ट मैच में उनको मौका नहीं मिला। दूसरे टेस्ट में भी उम्मीद थी कि उनको मौका मिलेगा, लेकिन फिर निराशा हाथ लगी। किस्मत ने बीच मैच में कुछ ऐसी स्थिति बनाईं कि सिराज की वापसी की उम्मीदें जगीं, लेकिन यह धराशायी हो गईं। इसके बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या सिराज का करियर टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया?

सिराज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा 43 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने हर विदेशी दौरे पर शानदार खेल दिखाया है और पूरी जान से गेंदबाजी की है। इसका उदाहरण इंग्लैंड दौरा था। हालांकि, फिर भी न्यूजीलैंड दौरे पर उनको प्लेइंग-11 में तरजीह नहीं दी गई और इसकी जमकर आलोचना भी हुई।

किस्मत ने दिया था मौका

पहले टेस्ट मैच में सिराज को मौका नहीं मिला तो टीम मैनेजमेंट खासकर गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हुई थी। लगा था कि दूसरे मैच में उन्हें मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिर मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में आकाशदीप को चोट लगी थी। टीम इंडिया जब दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरी तो आकाशदीप को बाहर किया गया क्योंकि उनके सिर पर चोट लगी थी जिसके कारण कनकशन के चलते उन्हें बाहर किया गया।

ऐसी स्थिति में जो खिलाड़ी बाहर जाता है उसका रिप्लेसमेंट आता है। तब लगा कि हो सकता है मैनेजमेंट सिराज को मौका दे दे। इसके पीछे वजह यह थी कि सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा एक अनुभवी विकल्प थे, लेकिन कृष्णा पहले टेस्ट मैच में महंगे साबित हुए थे और उनकी जगह इस मैच में गुरनूर बराड़ को मौका मिला था। ऐसे में लगा था कि सिराज को मौका मिल जाएगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सिराज को नहीं चुना और कृष्णा की कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर टीम में आए।

खत्म हो गया करियर

इस दौरे पर सिराज को जिस तरह से नजरअंदाज किया गया है उसे देखने से यही लगता है कि टीम मैनेजमेंट को वह पसंद नहीं आ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें आखिरी मौका देना भी उचित नहीं समझा गया। ऐसे में सिराज के करियर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर मौजूदा टीम मैनेजमेंट उन्हें पसंद नहीं करता है तो फिर आगे भी उनकी नजरअंदाजी की आदत फैंस को डाल लेनी चाहिए। वैसे सिराज ने जिस शिद्दत के साथ भारतीय टीम में योगदान दिया है वो कोई भूल नहीं सकता।

गिल ने पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद कहा था कि सिराज इस समय फॉर्म में नहीं है, लेकिन देखा जाए तो सिराज ने इंडिया-ए से खेलते हुए अच्छा किया था और लय हासिल की थी। उन्होंने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ खेले गए मैच में चार विकेट लिए थे। इसके बाद वह भारत की वनडे टीम से जुड़े थे और आखिरी मैच में दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। वह लय हासिल कर चुके थे और अगर मौका मिलता तो वह अच्छा कर सकते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनके इस प्रदर्शन पर शायद गौर नहीं किया।

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू, भारतीय गेंदबाजों पर जल्दी विकेट लेने का दबाव 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आकाशदीप बीच मैच से हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को अचानक मिली प्लेइंग-11 में एंट्री

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।