विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: आकाशदीप बीच मैच से हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को अचानक मिली प्लेइंग-11 में एंट्री

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2026 08:07 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप को दूसरे टेस्ट मैच में से अचानक बाहर किया गया है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिली है।  

आकाशदीप हुए टीम से बाहर

आकाशदीप हुए टीम से बाहर

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 में हुआ बदलाव

  2. आकाशदीप हुए टीम से बाहर

  3. आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मिली जगह 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में अचानक बदलाव किया गया है। आकाशदीप को बाहर कर प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में एंट्री हुई है। दूसरी पारी में कृष्णा आकाशदीप की जगह गेंदबाजी करेंगे।

कृष्णा को बतौर कनकशन सब्स्टीट्यूट टीम में लाया गया है। आकाशदीप को बल्लेबाजी करते समय सिर में गेंद लग गई थी। इसके बाद उनका टेस्ट किया गया है और वह खेलने के लिए फिट नहीं पाए गए। ऐसे में कृष्णा को मौका मिला है।

दो बार लगी चोट

आकाशदीप जब तीसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी कर रहे थे तब 53वें ओवर में काइल जेमिसन की गेंद दो बार उनके हेलमेट में लगी। इसके बाद फिजियो उन्हें देखने आए। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी पूरी की और 59 गेंदों पर 29 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल रहे, लेकिन वह फिर बाकी मैच के लिए फिट नहीं पाए गए और इसी कारण उनको बाहर कर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया। बीसीसीआई ने बताया है कि मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

 

आकाशदीप ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। उनका न होना टीम के लिए नुकसानदायक है। कृष्णा पहला टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन काफी महंगे साबित हुए थे। इसी वजह से उन्हें इस मैच में मौका नहीं मिला था और गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।