IND vs NZ: टीम इंडिया के फील्डरों ने तो हद ही कर दी! एक ही बल्लेबाज के छोड़े 3 कैच; झेला नुकसान
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय फील्डरों ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में मैट हेनरी के तीन आसान कैच छोड़े, जिससे टीम को नुकसान उठाना पड़ा।
-1795849043576_m.webp)
भारतीय फील्डरों ने किया निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में एक कहावत है- कैच पकड़ो और मैच जीतो। जाहिर बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम को भी ये बात पता होगी, फिर भी न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय फील्डरों के हाथ में कैच आ कम रहे हैं और छूट ज्यादा रहे हैं। ताजा उदाहरण भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का है। इस दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही बल्लेबाज के तीन कैच छोड़े।
न्यूजीलैंड ने इस मैच की पहली पारी में 356 रन बनाए। दूसरे दिन भारत को पांच विकेट लेने थे जो उसने लिए, लेकिन अगर कैच पकड़ लिए जाते तो यह जल्दी हो सकता था और न्यूजीलैंड का स्कोर भी कम हो सकता था।
हेनरी की चमकी किस्मत
दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के तीन कैच टपकाए जिसमें से दो बार तो एक ही फील्डर ने कैच छोड़ा। ये तीनों कैच एक ही गेंदबाज की गेंदों पर छूटे और यह गेंदबाज रहे आकाशदीप। आकाशदीप को जैसे ही कप्तान गिल ने गेंदबाजी दी उन्होंने भारत को सफलता दिला दी। उन्होंने नाथन स्मिथ का विकेट लिया और फिर काइल जेमिसन को भी अपना शिकार बनाया, लेकिन इसके बाद आकाशदीप निराश हो गए।
जेमिसन के बाद मैदान पर आए हेनरी को पहली ही गेंद पर आकाशदीप ने आउट कर ही दिया था, लेकिन गली पर खड़े देवदत्त पडिक्कल ने उनका बेहद आसान सा कैच टपका दिया। आकाशदीप के अगले ही ओवर में हेनरी को एक और जीवनदान मिला। इस बार भी गेंदबाज, जगह और फील्डर सेम ही थे। यानी आकाशदीप की गेंद पर पडिक्कल ने गली पर हेनरी का कैच छोड़ दिया। हेनरी को फिर किस्मत का साथ मिला। कुछ देर बाद मिड ऑन पर गुरनूर बराड़ ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया।
🔴 DEVDUTT PADIKKAL WORST FIELDER OF THE ENTIRE TEST SERIES 🤦 - Padikkal dropped two easy catches today in a single session. - He also dropped two easy catches in the 1st Test. - In the England series, dropped catches by Jaiswal cost India dearly. Now, Padikkal is doing the same. INDIAN PLAYERS' FIELDING HAS BEEN REALLY PATHETIC! 🤦 #INDvsNZ #NZvIND #akash
— Shubham Shukla 💫 (@akincha_vittaya) November 28, 2026
आखिरकार मिली सफलता
अगर पडिक्कल पहले ही वह कैच पकड़ लेते तो भारत को 19 रनों का फायदा होता क्योंकि हेनरी फिर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, उनका विकेट आकाशदीप के हिस्से में ही आया और इसी के साथ आकाशदीप ने अपने पांच विकेट भी पूरे किए। वह न्यूजीलैंड में एक टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने कांपे भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया की हालत पतली
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।