IND vs NZ: टिम सीफर्ट से उलझना गुरनूर बराड़ को पड़ा भारी, विराट की कोशिश भी गई बेकार; ICC ने की बड़ी कार्रवाई
भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ आक्रामक जश्न मनाने के लिए आईसीसी ने फटकार लगाई ...और पढ़ें

गुरनूर बराड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कड़ा एक्शन लिया है। बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच के दौरान आक्रामक जश्न मनाया था, जिसकी वजह से उनके खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की है। बराड़ ने कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को आउट करने के बाद उनके सामने जाकर जश्न मनाया था।
इस दौरान उन्हें विराट कोहली पीछे खींचते हुए दिखाई दिए थे, जो काफी चर्चा का विषय बना था। अब आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। बराड़ को आईसीसी ने स्तर एक का दोषी पाया है। ऐसे में उनके खिलाफ कोई जुर्माना नहीं लगा है लेकिन उन्हें डिमेरिट प्वाइंट मिला और आईसीसी की तरफ से फटकार भी लगी है।
ICC ने गुरनूर बराड़ के खिलाफ की कार्रवाई
आईसीसी ने बराड़ के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए दी। बराड़ को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.5 के स्तर एक का अपराधी पाया गया। इसके तहत बल्लेबाज के आउट होने पर अभद्र भाषा, आक्रामक जश्न या इशारा और आक्रामक रवैया दिखाने पर कार्रवाई होती है। बराड़ ने सीफर्ट के सामने जाकर आक्रामक जश्न मनाया था, जिसकी वजह से उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है। इसके अलावा उन्हें आईसीसी की तरफ से फटकार लगाई गई है।
ये घटना शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच के दौरान घटी। 12वें ओवर में बराड़ ने भारत को सफलता दिलाई और अर्धशतक लगा चुके टिम सीफर्ट को मैदान से बाहर भेजा। उन्होंने इसके बाद आक्रामक जश्न मनाया और कोहली उन्हें पीछे खींचते दिखे। इस दौरान अंपायर भी बराड़ से बात करते हुए दिखे और ऐसा लग रहा था कि वे चेतावनी दे रहे थे।
डिमेरिट प्वाइंट से क्या होगा?
बराड़ का ये पिछले 24 मीहने में पहला डिमेरिट प्वाइंट है। अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीने के अंदर चार डिमेरिट प्वाइंट्स मिलते हैं, तो उसके ऊपर बैन लग जाता है। इससे खिलाड़ी के ऊपर एक टेस्ट मैच, दो वनडे या दो टी20 मैच, जो भी पहले खिलाड़ी खेले, उसके ऊपर बैन लगता है। ऐसे में अगर बराड़ को अगले 24 महीने में तीन और डिमेरिट प्वाइंट्स मिलते हैं, तो उन्हें बैन का सामना करना पड़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।