न्यूजीलैंड की मुसीबतें नहीं हो रहीं खत्म, अब एक और दिग्गज बल्लेबाज हुआ वनडे सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले चोटों का सामना करना पड़ रहा है। उसका एक ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड को लगा झटका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के हाथों टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले उसे खिलाड़ियों की चोटों से जूझना पड़ रहा है जिसके कारण उसके कई खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उसकी चोटिल खिलाड़ियों की फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। इस खिलाड़ी का नाम है डेवन कॉन्वे।
कॉन्वे भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। ट्रेनिंग सेशन में वह मैट हेनरी से टकरा गए जिसका असर काफी गहरा हुआ और वह पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
कैच लेने के लिए हुई टक्कर
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, मंगलवार को प्रैक्टिस के दौरान दोनों कैच लेते हुए आपस में भिड़ गए। दोनों को तुरंत उपचार मुहैया कराया गया। हेनरी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, वहीं कॉन्वे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, "दोनों खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा लेने पर आगे जानकारी दी जाएगी।"
हेनरी चोट से वापसी कर रहे हैं। चोट के कारण ही वह भारत के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैच नहीं खेले थे। उनके वनडे सीरीज में खेलने के बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, बोर्ड ने कहा है कि वह उनकी चोट के बारे में जानकारी दे देंगे।
पहले भी लगा झटका
इससे पहले, न्यूजीलैंड को उस समय डबल झटका लग गया था जब रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी थी। दोनों ही खिलाड़ी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं और इसी कारण वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे। दोनों चोट के कारण ही टी20 सीरीज में नहीं खेले थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।