IND vs NZ: ऑकलैंड वनडे से पहले बढ़ी शुभमन गिल की चिंताएं, जीत हासिल करने के लिए भारत को बदलना होगा ईडन पार्क का इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए ऑकलैंड के ईडन पार्क में खराब रिकॉर्ड चिंता का ...और पढ़ें

शुभमन गिल (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक डराने वाला आंकड़ा सामने आया है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम के आंकड़े वनडे में डराने वाले हैं। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ऑकलैंड के इतिहास को बदलना चाहेगी।
टी20 सीरीज को भारत ने 3-2 से अपने नाम किया है और अब वनडे सीरीज पर भी नजरें होंगी। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हो चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम ऑकलैंड में अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। ऑकलैंड के ईडन पार्क में कीवी टीम हमेशा ही भारत पर भारी पड़ी है और टीम इंडिया के लिए ये बड़ी चुनौती होने वाला है।
ऑकलैंड में भारतीय टीम का खराब रिकॉर्ड
भारत ने ईडन पार्क में पहला मैच सुनील गावस्कर की कप्तानी में 1976 में खेला था, जहां टीम इंडिया को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच को लेकर भारतीय टीम ने ऑकलैंड के मैदान पर कुल 11 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को चार मैचों में जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला सका और वो टाई रहा है। कुल मिलाकर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और उन्हें जीत हासिल करने के लिए अपना रिकॉर्ड बेहतर बनाना होगा।
ऑकलैंड में आखिरी वनडे मैच में क्या हुआ?
भारतीय टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2022 में किया था और वहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज का एक मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में भी खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत 306 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को कीवी टीम ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया था। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने नाबाद 145 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।