Champions Trophy prize Money: चैंपियन बनते ही भारत पर हुई करोड़ों की बारिश, न्यूजीलैंड की जेब भी गरम, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी
भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को मात दी और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद भारतीय टीम की जेब में करोड़ों आ गए। न्यूजीलैंड की टीम भी खाली हाथ नहीं गई। उसकी जेब में भी करोड़ों आए हैं लेकिन भारत के मुकाबले कम आए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। भारत ने तीसरी बार ये खिताब जीता है। अभी तक कोई भी टीम तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। इस जीत के बाद भारतीय टीम पर करोड़ों की बारिश हो गई है। न्यूजीलैंड की टीम के पास भी जमकर पैसा आया है।
भारत ने साल 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से खिताब जीता था। इसके बाद साल 2013 में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी उठाई थी। और अब तीसरी बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।
यह भी पढे़ं- IND vs NZ: भारतीय टीम बनी चैंपियंस ट्रॉफी की किंग, न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लिया; 12 साल का सूखा भी खत्म
भारत को मिले करोड़ों रुपये
इस जीत के बाद भारतीय टीम को सफेद ब्लेजर और ट्रॉफी दी गई और साथ ही करोड़ों रुपये का चैक भी दिया गया। टीम इंडिया के हिस्से इस ट्रॉफी को जीतने के बाद 20 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 12 करोड़ लेने में सफल रही है। दोनों की प्राइज मनी में आठ करोड़ का अंतर है। आठ साल पहले भारत को इसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब टीम ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है।
न्यूजीलैंड से लिया बदला
टीम इंडिया पांचवीं बार फाइनल खेल रही थी। सबसे पहले उसने साल 2000 में इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था। तब इस टूर्नामेंट को आईसीसी नॉकआउट के दौर पर जाना जाता था। उस फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने ही मात दी थी। 25 साल बाद एक बार फिर ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ीं और इस बार भारत ने बाजी मारी। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप-2021 के फाइनल में भी भारत को हराया था। उस हार का बदला भी भारत ने इस बार ले लिया।
न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट दिया था। टीम इंडिया ने 49 ओवरों में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने शानदार 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48, केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।