IND vs NZ: न्यूजीलैंड में भारत के ये 5 सूरमा मचाएंगे तांडव, कीवी टीम के लिए बचना नहीं आसान!
भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है जहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ...और पढ़ें

भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में टी20 सीरीज नहीं जीत पाईं। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरू में बारिश के कारण रद हो गया और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। अब टीम इंडिया, न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी और इसकी शुरुआत टी20 सीरीज से ही करेगी। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार न्यूजीलैंड जाएंगे जबकि कुछ पहले भी दौरा कर चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने के बाद भारत ने इस फॉर्मेट में ज्यादा अच्छा नहीं किया है। आयरलैंड और इंग्लैंड में भारत को हार मिली तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में सीरीज नहीं जीत पाई। अब नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। न्यूजीलैंड जीतना है तो भारत के कुछ अहम खिलाड़ियों को अच्छा करना होगा। हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर सभी की नजरें रहेंगी।
फोकस में पांच भारतीय
अभिषेक शर्मा
टी20 में मौजूदा भारतीय टीम की पहचान उसकी तूफानी बैटिंग के कारण हैं और इसमें अहम रोल सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा निभाते हैं। अभिषेक टीम के साथ पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे और यहां पर उन पर नजरें रहेंगी क्योंकि न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर खेलना आसान नहीं होता है। ऐसे हालात में अभिषेक किस तरह से रन बनाएंगे वो देखना होगा।
संजू सैमसन
संजू सैमसन टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। वह न्यूजीलैंड में खेल चुके हैं और इसलिए जानते हैं कि यहां कि पिचें किस तरह की हैं। न्यूजीलैंड में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। अभी तक खेले दो टी20 मैचों में संजू ने न्यूजीलैंड में सिर्फ 10 रन ही बनाए हैं। हालांकि, ये 2020 की बात है और अब संजू के पास पहले से ज्यादा अनुभव और परिपक्वता है। उन पर टीम को ठोस शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
श्रेयस अय्यर
टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी नजरें रहेंगी। उनकी कप्तानी में अभी तक टीम ने कुछ खास अच्छा नहीं किया है और बड़ी टीमों के खिलाफ संघर्ष करती दिखी है। बल्लेबाजी में भी अय्यर चाहेंगे कि टीम की जीत में योगदान दे सकें। न्यूजीलैंड में उनके पास सात मैचों का अनुभव है। इन मैचों में उन्होंने 131.74 की स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
भुवनेश्वर कुमार
लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके पास एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह न्यूजीलैंड में पांच टी20 खेल चुके हैं और चार विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के मुफीद हैं और भुवनेश्वर उनका फायदा उठा टीम की जीत में अहम रोल निभा सकते हैं।
मयंक यादव
भारत के पास न्यूजीलैंड की पिचों का अच्छा उपयोग करने के लिए मयंक यादव के रूप में तूफानी गेंदबाज भी है। मयंक पहली बार न्यूजीलैंड जाएंगे, लेकिन उनकी प्रतिभा और योग्यता से वह टीम को जीत दिलाने में बड़ा रोल निभा सकते हैं। न्यूजीलैंड की पिचों पर बाउंस ज्यादा रहता है और मयंक के पास गति भी है। बाउंस और पेस का संयोजन मयंक को फायदा पहुंचा सकता है।
