IND vs NZ: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच का भी मजा किरकिरा करेगी बारिश, मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौमस?
IND vs NZ Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच बे ओवल में खेला जाना है। अब ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में बारिश का दखल अधिक रहा है, जिससे मुकाबले कई बार रोकना पड़ा है। तीसरा वनडे मैच, तो बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच रद हो गया था। ऐसे में अब चौथे मुकाबले को लेकर भी डर सता रहा है कि कहीं ये मैच भी बारिश में न धुल जाए।
कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज में अब तक बड़ा स्कोर नहीं देखने को मिला है। तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है, जिसकी वजह से बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। इसका कारण मौसम भी रहा है क्योंकि वहां पर बादल छाए रहते हैं, जिससे पेसर्स को स्विंग मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चौथे वनडे मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा?
भारत सीरीज में आगे
पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारत ने पहले मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। तो वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने डीएलएस नियम के तहत चार रनों से मैच को अपने नाम किया था। तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया था और टॉस भी नहीं हो सका था। अब दोनों टीमें चौथे मुकाबले के लिए माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
कैसा रहेगा चौथे वनडे के दौरान मौसम?
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को बे ओवल में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है, जिससे पूरा मैच होने के आसार हैं। अब तक वनडे सीरीज में 50 ओवर का कोई भी मैच नहीं हो सका है लेकिन यहां पर पूरे 50 ओवर होने की संभावना है। यहां पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके बाद रात में तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है।
श्रेयस अय्यर करेंगे कप्तानी
टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए नियमित कप्तान शुभमन गिल आखिरी दो वनडे मैचों में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।