IND vs NZ: अपनी मर्जी के मालिक बन बैठे हैं शुभमन गिल, नहीं सुनते किसी की बात; 4 गलतियों ने दिखा दिया आईना
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने चार ऐसी गलतियां कर दीं जिससे टीम को नुकसान हो गया।
-1795148810691_m.webp)
शुभमन गिल ने कर दी गलतियां
HighLights
शुभमन गिल ने कर दी गलतियां
चार फैसले साबित हुए गलत
टीम इंडिया को हुआ नुकसान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन बड़ी गलतियां कर दीं। इसका खामियाजा कहीं न कहीं भारत को भुगतना पड़ा। गिल ने यह गलतियां डीआरएस को लेकर की हैं। उन्होंने जो रिव्यू लिए वो असफल रहे बल्कि जब उन्हें रिव्यू लेना चाहिए था तब उन्होंने लिया नहीं।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए हैं और उसके लिए दो बल्लेबाजों ने शतक जमाए हैं। हेनरी निकल्स ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली। वहीं, फिलिप्स ने 118 रन बनाए। देखा जाए तो इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सका और अर्धशतक नहीं लगा पाया।
पहले दिन खराब शुरुआत
मैच के पहले दिन यानी गुरुवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गिल ने जो रिव्यू लिया वो खराब रहा। बुमराह ने एक गेंद फेंकी जो इनस्विंग थी और फिलिप्स इसे खेल नहीं पाए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की, लेकिन अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ ने मना कर दिया। बुमराह ने गिल से कहा कि वह गेंद की ऊंचाई के कारण वह पक्के तौर पर रिव्यू के लिए नहीं कह सकते, लेकिन गिल ने रिव्यू लिया जो असफल रहा क्योंकि गेंद बल्ले से लगी थी। हालांकि, दूसरे एंगल से कुछ चीजें साफ नहीं थीं और इसी को लेकर गिल गुस्सा भी हो गए थे।
फिर अंशुल कंबोज की गेंद पर रचिन रविंद्र आउट हो ही गए थे। कंबोज की गेंद ने रवींद्र के बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर ऋषभ पंत सहित सभी ने अपील की। मैदानी अंपायर ने इसे नकार दिया। पंत और स्लिप फील्डरों ने गिल से रिव्यू लेने को कहा जो उन्होंने लिया नहीं। बाद में अल्ट्राएज में पता चला कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था।
दूसरे दिन भी यही हाल
दूसरे दिन शुक्रवार को भी गिल रिव्यू के मामले में पीछे ही रहे। आज के दिन आकाशदीप की गेंद पर गिल ने गलतियां कर दीं। आकाश ने नाथन स्मिथ के पैड पर गेंद मारी जिस पर टीम इंडिया ने अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने इसे नकार दिया। आकाश ने गिल से कहा कि शायद गेंद ऊपर थी, लेकिन गिल ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
इसके बाद आकाश ने मैट हेनरी को एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिस पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चूक गए। आकाश ने अपील नहीं की, लेकिन पंत ने जरूर की। पहली स्लिप पर खड़े गिल को लगा था कि बल्ले का किनारा लगा है और इसी कारण उन्होंने रिव्यू लिया जो असफल रहा। रिप्ले में बल्ले और गेंद के बीच काफी गैप नजर आया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।