IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं मिली प्लेइंग-11 में जगह? बैटिंग कोच ने बताई हैरान करने वाली वजह
मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद टीम प्रबंधन की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरूवार से वेलिंगटन में हो रहे पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को भारत की प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई। हालांकि, भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस फैसले का बचाव किया है।
कोटक का कहना है कि टीम चयन सिर्फ पहले दिन को लेकर नहीं, बल्कि पूरे मैच को सोचकर लिया गया है। उन्होंने टीम के फैसले को पूरी तरह सही बताया है।
कोटक ने क्या कहा
भारतीय टीम मैदान पर चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी, जिसमें जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप और अंशुल कंबोज का नाम शामिल था। सिराज को मौका नहीं दिया गया, जिसके बाद सुनील गावस्कर ने इस फैसले की आलोचना की। वहीं कोटक ने इस फैसलो को सही बताया।
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा, 'सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं है। हमनें जब टीम चुनी तो लगा कि यही बेस्ट साइड है। मुझे नहीं लगता कि सिराज को बाहर करना गलत फैसला था। यह सिर्फ पहला दिन है। हम सिर्फ पहले दिन के लिए नहीं, बल्कि दूसरे, तीसरे और चौथे दिन के लिए टीम चुनते हैं।'
निकल्स-फिलिप्स के दम पर न्यूजीलैंड की वापसी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में टॉम लैथम का विकेट चटकाकर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई थी।
बुमराह ने कुल तीन विकेट लिए और न्यूजीलैंड की आधी टीम 70 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। मगर इसके बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई।
दोनों ने मिलकर लगभग 54 ओवर बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद लौटे। फिलिप्स (94) और निकल्स (113) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 173 रन की साझेदारी हो चुकी है। निकल्स और फिलिप्स की नजर अब दूसरे दिन टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने पर होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।