विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 1st T20 Live Streaming: रात की पहरी नहीं दिन की दोपहरी में होगा मैच, अब बदल गया है समय; जानिए पूरी डिटेल्स

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:19 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है जिसकी शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं सीरीज का पहला मैच

भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा

भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज के सभी मैच भारत में ही हुए थे और देर शाम मैचों का आयोजन होता था। अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है और पांच मैचों की टी20 सीरीज यहां भी खेलेगी, लेकिन भारत में इन मैचों का समय अब बदल जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया रात के अंधेरे में मैच खेलती थी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फैंस भारत के मैच अपने देश में दिन में देखेंगे। यूं तो मैच न्यूजीलैंड में रात या देर शाम में ही होंगे, लेकिन जब वहां मैच हो रहे होंगे तो यहां दोपहर का समय होगा। यानी अब भारतीय फैंस रात में नहीं बल्कि दोपहर में टीम इंडिया के मैचों का लुत्फ लेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर, गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा।

किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कई मोर्चों पर होगी भारत की परीक्षा, कीवियों ने टीम इंडिया को फंसाने के लिए बिछाया 'जाल'

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड में भारत के ये 5 सूरमा मचाएंगे तांडव, कीवी टीम के लिए बचना नहीं आसान!

 

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।